You are here
Home > Uncategorized > ज़ी न्यूज़-मैट्रिज़ के एग्ज़िट पोल में कर्नाटक में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलने का अनुमान

ज़ी न्यूज़-मैट्रिज़ के एग्ज़िट पोल में कर्नाटक में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलने का अनुमान

सभी एग्जिट पोल में कांग्रेस की सरकार की संभावनाएं बताई गई

नई दिल्ली – कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के सात में से पांच एग्ज़िट पोल्स में कांग्रेस को सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सामने आने का अनुमान जताया गया है। इसके अलावा जनता दल सेक्युलर को भी इतनी सीटें मिल जाने का अनुमान जताया गया है, जिनकी बदौलत वह किंगमेकर हो सकती है।
ज़ी न्यूज़-मैट्रिज़ के एग्ज़िट पोल में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिल जाने का अनुमान जताया गया है, और उन्हें 103-118 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा, टाइम्स नाउ-ईटीजी के एग्ज़िट पोल में भी कांग्रेस को 113 सीटें मिलने का अंदाज़ा लगाया गया है।
सात में से तीन एग्ज़िट पोल्स के अनुसार, कर्नाटक में त्रिशंकु विधानसभा बनने जा रही है, और किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत हासिल नहीं होगा। सभी सातों एग्ज़िट पोल्स के अनुसार, जेडीएस को भी इतनी सीटें मिल सकती हैं कि वह किंगमेकर की भूमिका में रह सके।
रिपब्लिक टीवी-पी मार्क के एग्ज़िट पोल के अनुसार, कर्नाटक में त्रिशंकु विधानसभा बनेगी, और कांग्रेस को भाजपा के मुकाबले बढ़त हासिल हो सकती है। भाजपा को 85-100 सीटों और कांग्रेस को 94-108 सीटों पर जीत मिल सकती है। यहां जेडीएस को भी 24-32 सीटें मिलने का अंदाज़ा लगाया गया है।
टीवी 9 भारतवर्ष-पोलस्ट्रैट एग्ज़िट पोल के अनुसार भी भाजपा की तुलना में कांग्रेस आगे रह सकती है, इस पोल के मुताबिक, कांग्रेस बहुमत से कुछ पीछे 99-109 सीटें हासिल कर लेगी, लेकिन भाजपा को 88-98 सीटें मिलेंगी। इस एग्ज़िट पोल में भी जेडीएस को 21-26 सीटें मिल जाने का अनुमान है।
ज़ी न्यूज़ मैट्रिज़ एजेंसी के एग्ज़िट पोल के अनुसार, कांग्रेस 103-118 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है, या बहुमत भी हासिल कर सकती है। इस पोल के अनुसार,भाजपा को 79-94 सीटों के साथ संतोष करना पड़ेगा। जेडीएस को यहां भी 25-33 सीटें मिल जाएंगी।
एबीपी न्यूज-सी वोटर के एग्ज़िट पोल के मुताबिक भी कांग्रेस ही सबसे बड़ी पार्टी रहेगी, और उन्हें 81-101 सीटों पर जीत मिल सकती है। BJP को 66-86 सीटों पर ही जीत मिल सकेगी। जेडीएस को इस पोल के अनुसार भी 20-27 सीटें मिल सकती हैं।
टाइम्स नाउ-ईटीजी के एग्ज़िट पोल के मुताबिक, भाजपा को 85 और कांग्रेस को 113 सीटों पर जीत हासिल हो सकती है। जेडीएस को इस पोल के मुताबिक भी 23 सीटें हासिल हो सकती हैं, जबकि अन्य के खाते में 3 सीटें जा सकती हैं।
दो एग्ज़िट पोल्स में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिल सकता है। न्यूज नेशन-सीजीएस के पोल के अनुसार, भाजपा 114 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है, और सुवर्णा न्यूज-जन की बातके एग्ज़िट पोल के मुताबिक, भाजपा को 94-117 सीटें मिल सकती हैं।

Top