डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की 132 वीं जयंती पर कांग्रेस करेगी विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम News by mpeditor - April 13, 2023April 13, 20230 प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सभाकक्ष में होगा कार्यक्रम भोपाल – संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की 132 वीं जयंती 14 अप्रैल को कांग्रेस विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर पुष्पांजलि अर्पित करेगी।प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता और कार्यक्रम समन्वयक आनंद तारण ने बताया है कि गुरूवार, 14 अप्रैल 2022 को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर पूर्वान्ह 11.30 बजे लिली टॉकीज चौराहे पर स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर, पूर्वान्ह 11.45 बजे एम.पी. नगर बोर्ड आफिस चौराहे पर स्थित प्रतिमा पर और दोपहर 12 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सभाकक्ष में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर कांग्रेसजनों द्वारा उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की जायेगी।श्री तारण ने कांग्रेसजनों से अधिक से अधिक संख्या में विभिन्न कार्यक्रमों में उपस्थित होने का आग्रह किया है।