You are here
Home > Uncategorized > दिग्विजय ने राजनाथ को किसानों का कर्जा माफ करने का वादा याद दिलाया

दिग्विजय ने राजनाथ को किसानों का कर्जा माफ करने का वादा याद दिलाया

कमलनाथ के नेतृत्व में 27 लाख किसानों का 11,500 करोड़ रुपए का कर्ज माफ किया

भोपाल – राजगढ़ में 15 जून को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के दौरे के पहले पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर उन्हें 15 साल पुराना वादा याद दिलाया है।
दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर लिखा- राजनाथ सिंह का राजगढ़ में हार्दिक स्वागत। आपको 2008 के विधानसभा चुनाव में आपके द्वारा किसानों का कर्जा माफ करने का वादा याद दिलाना चाहता हूं। 2008 में आपके वादे अनुसार भाजपा की सरकार चुनी गई। 2013 में फिर भाजपा की सरकार बनी, लेकिन भाजपा ने किसानों का कर्ज माफ नहीं किया। अब आप 15 साल बाद केवल किसानों का ब्याज माफ करने आ रहे हैं, जबकि 2018-19 में कमलनाथ के नेतृत्व में 27 लाख किसानों का 11,500 करोड़ रुपए का कर्ज माफ किया था। यह भाजपा की सरकार ने विधानसभा में स्वीकार किया था। हमें शक है शिवराज सिंह चौहान आपको भी मामू बना रहे हैं। सावधान रहिए।

Top