You are here
Home > Uncategorized > पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने 6 साल के पोते सहस्त्रजय सिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने 6 साल के पोते सहस्त्रजय सिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया

सहस्त्रजय ने जब स्पीच दी तो लोग हैरान रह गए

राघौगढ़ – मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने 6 साल के पोते सहस्त्रजय सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसमें वह स्पीच देता नजर आ रहा है। दिग्विजय सिंह ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा – मेरा पोता सहस्रजय लगता है पिता व दादा से भी आगे निकल गया! इस उम्र में हमने कभी भाषण देने का सोचा भी नहीं था। हे प्रभु नजर ना लगे। इस वीडियो को काफी चर्चे हो रहे है।
दिग्विजय सिंह की तीसरी पीढ़ी के रूप में सहस्त्रजय सिंह राजनीति का ककहरा सीखने उतरते दिख रहे हैं। सहस्त्रजय गुना की राघौगढ़ विधानसभा सीट से विधायक जयवर्धन सिंह के बेटे हैं। दरअसल रविवार को राघौगढ़ में कायस्थ समाज ने प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया था। सहस्त्रजय ने जब यहां स्पीच दी तो वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। लोगों ने तालियां भी बजाई।
सहस्त्रजय ने लोगों संबोधित करते हुए कहा, ‘मैं पहले केवट समाज के मंदिर में आया था, जहां भाषण दिया था, लेकिन यह मेरा पहला भाषण ही कहा जाएगा मेरे दादा के बिना…। मैं आज दो कार्यक्रम में जाऊंगा। एक तो यहां और दूसरे कार्यक्रम में शाम 5 बजे जाऊंगा। चित्रगुप्त मंदिर में आया। मुझे बहुत सारे लोग मिले। सब ने मुझे मालाएं पहनाईं। थोड़े मेरे से बड़े मिले, थोड़े मेरे से छोटे मिले। बोलो राघौजी महाराज की जय। बोलो सभी संतों की जय। बोलो बागेश्वर धाम की जय..।
राघौगढ़ के कांग्रेस विधायक जयर्धन सिंह अपने क्षेत्र में नहीं हैं। जयवर्धन सिंह, प्रियंका गांधी के कार्यक्रम में शामिल होने जबलपुर गए हैं। ऐसे में

Top