You are here
Home > Uncategorized > भाजपा गरीबों के हित के बजाय अमीरों के हित के लिए कार्य कर रही है – दिग्विजय सिंह

भाजपा गरीबों के हित के बजाय अमीरों के हित के लिए कार्य कर रही है – दिग्विजय सिंह

दिग्विजय सिंह ने सीधी में कांग्रेस संगठन को एकजुट होने का संदेश दिया

सीधी – पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह शुक्रवार को सीधी में कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह ने तेंदूपत्ता, गरीबों को भूमि का पट्टा, एक बत्ती कनेक्शन, इंदिरा आवास सहित अनेकों योजनाओं की शुरुआत की गई थी। जिसका लाभ जिला सहित पूरे प्रदेश के लोगों को मिल रहा था।
पूर्व सीएम ने आरोप लगाया कि भाजपा गरीबों के हित के बजाय अमीरों के हित के लिए कार्य कर रही है। गरीब दिनों दिन गरीब होता जा रहा है। अमीर और अमीर होता जा रहा है। प्रदेश की हालत काफी बदतर है। यहां सीधी से सिंगरौली की सड़क 12 साल से अधिक समय में नहीं बन सकी है, रेलवे का काम भी अधूरा पड़ा हुआ है। संजय गांधी कॉलेज में लॉ की पढ़ाई हो रही थी, वह भी काफी समय से बंद पड़ी हुई है।
दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री जी गौ रक्षा संरक्षण सम्मेलन कर रहे हैं। चलित पशु चिकित्सा इकाइयों का लोकार्पण कर रहे हैं। इसी तरह से उन्होंने एंबुलेंस के लिए एक कार्यक्रम किया था 108 का। वह एंबुलेंस कहां हैं? शिकायत यह आती है, एंबुलेंस का उपयोग चुनाव में शराब और पैसा बांटने के लिए किया जाता है। कमलनाथ ने 1000 गोशाला खोलने का वादा किया था, उनका निर्माण भी चालू हो गया था। आज भी वह खाली पड़ी हैं, पशु सड़कों पर हैं। उनके लिए चारे की व्यवस्था नहीं है। जिसकी वजह से गोशालाएं बंद हैं।
दिग्विजय सिंह ने कहा कि जब कैलाश जोशी जी के पुत्र दीपक जोशी की पत्नी बीमार हुई तो देवास के कलेक्टर और वहां के जिला चिकित्सा अधिकारी उनकी पत्नी को एंबुलेंस उपलब्ध नहीं करा पाए। जिसकी वजह से उनकी मृत्यु हो गई।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा मे तीन गुट चल रहे हैं महाराज गुट ,शिवराज गुट, और नाराज गुट। इन तीनों में आपस में ठेका, लूट, आमदनी की लड़ाई चल रही है। इसे जनता साफ तौर पर देख रही है, आने वाले दिनों में इसका जवाब प्रदेश की जनता देगी।

Top