You are here
Home > Uncategorized > भारत विश्व की आध्यात्मिक शक्ति है, धर्म बहुत जरूरी है – कमलनाथ

भारत विश्व की आध्यात्मिक शक्ति है, धर्म बहुत जरूरी है – कमलनाथ

राजधानी भोपाल के पांच नंबर स्टाप, नर्मदा मंदिर के समीप आयोजित भागवत कथा सुनने पहुंचे कमलनाथ

भोपाल – भारत विश्व की आध्यात्मिक शक्ति है। प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में धर्म का बहुत महत्व है और धर्म के आधार पर ही व्यक्ति की बुद्धि का विकास होता है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ आज राजधानी भोपाल के पांच नंबर बस स्टाप स्थित नर्मदा मंदिर के समीप पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस विधायक पी.सी. शर्मा द्वारा आयोजित कथावाचक विदुषी ऋचा गोस्वामी की भागवत कथा सुनने पहुंचे।
श्री नाथ ने इस अवसर पर कहा कि आध्यात्मिकता से मनुष्य के जीवन में सुख-शांति की अनुभूति प्राप्त होती है। यदि व्यक्ति प्रतिदिन लगन से अपने जीवन में अध्यात्म को समाहित कर ले तो वह कभी भी दुखी नहीं रह सकता, उसका जीवन हमेशा खुशियों से भरा रहेगा। उन्होंने कहा कि मैं भी नियमित तौर पर राम भक्त भगवान श्री हनुमान जी की पूजा-अर्चना और उनकी साधना करता हूं। आध्यात्म से हमें जीवन में नई ऊर्जा मिलती है, प्रेरणा मिलती है।
कमलनाथ ने अभा कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के 12 जून को जबलपुर आगमन को लेकर पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि प्रियंका गांधी के आगमन पर जबलपुर से कांग्रेस पार्टी का विधानसभा चुनाव 2023 का शंखनाद होगा। पूरे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी मजबूती और सक्रियता से काम कर रही है। आने वाला समय जनता का होगा और जनता अब कांग्रेस पर विश्वास कर रही है। उन्होंनेे कहा कि भाजपा सरकार और उसके मुखिया शिवराज सिंह की झूठी डबल स्पीड की मशीन अब काम करने वाली नहीं हैं। जनता इस मशीन के जाल में फंसने वाली नहीं है।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी भागवत कथा सुनने पहुंचे थे।

Top