कांग्रेसजनों ने भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथिपर किया पुण्य स्मरण Uncategorized by mpeditor - June 9, 2023June 9, 20230 बिरसा मुंडा ने अपना जीवन आदिवासी वर्ग के लिए समर्पित कर उनके अधिकारी की लड़ाई लड़ी – चंद्रा सवर्टे भोपाल – देश की आजादी के प्रेरणा स्त्रोत, अमर शहीद, आदिवासी समाज के भगवान बिरसा मुंडा की 123 वें बलिदान दिवस पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सभाकक्ष में कांग्रेसजनों ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण किया।प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रकाश जैन, कांग्रेस की आदिवासी नेता चंद्रा सवर्टे ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन पर संक्षिप्त प्रकाश डालते हुये कहा कि बिरसा मुंडा ने अपना जीवन आदिवासी वर्ग के लिए समर्पित कर उनके अधिकारी की लड़ाई लड़ी, अंग्रेजी हुकूमत से संघर्ष करते समय उन्होंने अंग्रेजों को चकमा देकर बहुत अनूठे तरह से गुमराह किया। आदिवासी सभी वर्ग के हितों के लिए अकेले ही संघर्ष किया।इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष राजीव सिंह, अशोक सिंह, जे.पी. धनोपिया, महामंत्री दीपचंद यादव, गुरमीत सिंह मंगू, रवि सक्सेना, मीडिया उपाध्यक्ष संतोष सिंह गौतम, कांग्रेस सफाई कामगार के अध्यक्ष जयराजसिंह चौहान प्रवक्ता अभिनव बरोलिया और मिथुन अहिरवार, शीतल मालवीय, राजलक्ष्मी नायक, अर्जुन बाली, पीयूष तिवारी, वरूण मुदगल, किशन भाटी, सुबोध जैन, गोपाल खरे, देवकरण इंदौरा, शिवराज सिंह चंदेले, महेशनंद मेहर सहित बड़ी संख्या मंे कांग्रेसजन उपस्थित थे।प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता और कार्यक्रम समन्वयक आनंद तारण ने कार्यक्रम का संचालन किया।