You are here
Home > Uncategorized > मप्र कांग्रेस गौवंश संरक्षण एवं संवर्धन प्रकोष्ठ का गठन,गौ तीर्थ पीठाधीश्वर स्वामी गौ शरणानंद बने प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष

मप्र कांग्रेस गौवंश संरक्षण एवं संवर्धन प्रकोष्ठ का गठन,गौ तीर्थ पीठाधीश्वर स्वामी गौ शरणानंद बने प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष

भोपाल – मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा मप्र कांग्रेस गौवंश संरक्षण एवं संवर्धन प्रकोष्ठ का गठन किया गया। श्री कमलनाथ के निर्देश पर मप्र कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं समस्त प्रकोष्ठों के प्रभारी जे.पी. धनोपिया द्वारा ग्वालियर स्थित गौ तीर्थ आश्रम के गौ तीर्थ पीठाधीश्वर स्वामी गौ शरणानंद को मप्र कांग्रेस गौवंश संरक्षण एवं संवर्धन प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
स्वामी गौ शरणानंद जी से अपेक्षा है कि वे अभा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जन खरगे, पूर्व अध्यक्षद्वय श्रीमती सोनिया गांधी जी और राहुल गांधी जी की भावनानुसार एवं कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति अनुसार सनातन संस्कृति और संस्कारों का प्रचार-प्रसार करते हुये सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे संतु निरामया के सिद्धांतों पर चलकर गौवंश संरक्षण एवं संवर्धन का कार्य करेंगे और प्रदेश में गौवंश संरक्षण के लिए अभियान के माध्यम से गौवंश से जुड़े व्यक्तियों को पार्टी से जोड़कर पार्टी की मजबूती के लिए पूर्ण निष्ठा और समर्पण से कार्य करेंगे।

Top