You are here
Home > Uncategorized > मप्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली सूची मास्टर स्ट्रोक – चरणसिंह सपरा

मप्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली सूची मास्टर स्ट्रोक – चरणसिंह सपरा

नवरात्रि के शुभांरभ पर कांग्रेस ने 144 प्रत्याशी किये घोषित, सभी वर्गों को दिया प्रतिनिधित्व – चरणसिंह सपरा

भोपाल – अभा कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री चरणसिंह सपरा ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुये कहा कि घोषित सभी 144 योद्धा ऐसे हैं जो भाजपा की झूठ, लूट, कुशासन, भ्रष्टाचार, छल, कपट और खोखो से बनाई सरकार का पर्दाफाश करेंगे। श्री कमलनाथ जी के कुशल नेतृत्व में लोकतांत्रिक तरीके से सर्वे कराकर मप्र और केंद्र के सभी वरिष्ठ नेताओं की रायशुमारी के बाद कांग्रेस पार्टी ने इन उम्मीदारों की घोषणा की है। मप्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की जारी पहली सूची मास्टर स्ट्रोक है।
कांग्रेस के अंदर लोकतंत्र जिंदा है, ठोकतंत्र नहीं। भाजपा के अनेक वरिष्ठ नेताओं को तो यह भी नहीं पता था कि उन्हें विधानसभा का चुनाव जबरदस्ती लड़ाया जायेगा। हम भाजपा के जैसे एक कन्फ्यूज्ड नहीं हैं और हमने हमारे सेनापति श्री कमलनाथ जी का स्पष्ट चेहरा घोषित किया है। भाजपा ने चौथी लिस्ट में शिवराजसिंह चौहान के नाम की घोषणा कर यह जताया है कि वह भाजपा के मुख्यमंत्री के चेहरा नहीं हैं। जनता के बीच यह संदेश चला गया है कि शिवराजसिंह चौहान एक चला हुआ कारतूस या फ्लाप-शो हैं। भाजपा की जमात में सात सांसदों और चार केंद्रीय मंत्रियों को मैदान में उतारने से यह भी सिद्ध होता है कि बहुत सारे रसोईये खाना खराब कर देते हैं।
कांग्रेस की स्पष्ट रणनीति और सामाजिक समरसता का पालन करते हुये हमने सभी वर्गों को ध्यान रखते हुये 39 ओबीसी, 22 अनुसूचित जाति, 30 अनुसूचित जनजाति, 19 महिलाएं, 6 अल्पसंख्यक तथा 47 सामान्य वर्ग के प्रत्याशियों को टिकिट दिया गया है तथा 69 वर्तमान विधायकों को कांग्रेस की 144 प्रत्याशियों की सूची में शामिल किया गया है, जिसमें 65 उम्मीदवार 50 वर्ष से कम उम्र के है।
कांग्रेस पार्टी ने जो उम्मीदवार विधानसभा क्षेत्रों में उतारें हैं, इन्हें प्रदेश की जनता का भरपूर आशीर्वाद निश्चित रूप से मिलेगा। भाजपा से हताश, निराश जनता नई उम्मीदों और नई किरण के साथ न

Top