सड़क दुर्घटना में 2 महिलाओं के घायल होने और एक युवती की मृत्यु पर कमलनाथ ने दुख जताया Nation News Politics by mpeditor - April 13, 2023April 14, 20230 लाड़ली बहना योजना के लिए ई केवाईसी रजिस्ट्रेशन करा कर लौट रही थी महिलाएं भोपाल में कमला पार्क के पास सड़क दुर्घटना में 2 महिलाओं के घायल होने और एक युवती की दुखद मृत्यु पर पीसीसी चीफ कमलनाथ ने दुख जताया है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा भोपाल में कमला पार्क के पास सड़क दुर्घटना में 2 महिलाओं के घायल होने और एक युवती की दुखद मृत्यु का समाचार प्राप्त हुआ। यह महिलाएं लाड़ली बहना योजना के लिए ई केवाईसी रजिस्ट्रेशन करा कर लौट रही थी। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे। ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। कमलनाथ ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘मैं राज्य सरकार से अनुरोध करता हूं कि लाड़ली बहना योजना में हमारी बहनों को इस तरह से परेशान ना किया जाए और उनकी सुरक्षा के पूरे उपाय किए जाएं। प्रदेश के कई इलाकों से पहले ही रजिस्ट्रेशन के दौरान बहनों के परेशान होने के समाचार आ रहे थे और अब इस तरह का हृदय विदारक समाचार सामने आया है। सभी बहनों की सुरक्षा सरकार की शीर्ष प्राथमिकता होनी चाहिए।’