सुमित्रा महाजन को कांग्रेस का ऑफर Uncategorized by mpeditor - February 12, 2024February 12, 20240 इंदौर से लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की प्रत्याशी बनने के लिए लिखा पत्र इंदौर – सुमित्रा महाजन ने दो दिन पहले जय सियाराम के नारे के साथ कमलनाथ को भाजपा में आने का निमंत्रण दिया था। जिसके बाद कांग्रेस ने सुमित्रा महाजन को कांग्रेस जॉइन करने का ऑफर दिया है। कांग्रेस के संभागीय प्रवक्ता विवेक खंडेलवाल ने पत्र लिखा। कांग्रेस की सदस्यता लेकर कांग्रेस से लोकसभा चुनाव लड़ने की बात कही है। यह बात लिखी है पत्र में कांग्रेस प्रवक्ता ने पत्र में लिखा है कि आपने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को पत्र लिखकर आमंत्रित किया है। आप जय जय सिया राम नारें के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता प्राप्त करें। महाजन जी हम कांग्रेसजनों का निवेदन है कि, आज देश बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी द्वारा बनाये गये संविधान की हत्या होते हुए देख रहा है, आपकी ही भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता इस प्रकार के कृत्य कर रहे है। हमारा आपसे निवेदन है। आज देश में संविधान बचानें की जरूरत है। इसलिए आप जय जय सिया राम जय संविधान बचाओं नारें के साथ नारे को लेकर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करे। और कांग्रेस पार्टी की ओर से इन्दौर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ें।