भागवत पहुंचे भोपाल, संघ के कोर कमेटी के सदस्यों के साथ बात करेंगे News Politics by mpeditor - July 21, 2020July 21, 20200 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहनराव भागवत भोपाल में संघ के कोर कमेटी के सदस्यों के साथ बात करेंगे। वे सोमवार रात को भोपाल पहुंचे। उनके साथ सहकार्यवाह सुरेश भैयाजी जोशी भी हैं। वे यहां पांच दिन रहकर चिंतन करेंगे। मीटिंग केरवा डेम स्थित शारदा विहार में होंगी। इधर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा है कि ‘संघ के सह संघचालक मोहन भागवतजी का भोपाल शहर में हार्दिक स्वागत। कृपया, भाजपा के मुख्यमंत्री और मंत्रियों के आचरण और भ्रष्टाचार के विषय पर अपने स्वयंसेवकों से गुप्त रिपोर्ट अवश्य लें। शिवराज जी के परिवार जनों का अवैध रेत खनन में सम्मिलित होने की भी जानकारी अवश्य लें।’ दिग्विजय सिंह ने किया ट्वीट- संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत जी का भोपाल शहर में हार्दिक स्वागत। कृपया भाजपा के मुख्यमंत्री व मंत्री गणों के आचरण व भ्रष्टाचार के विषय पर अपने स्वयं सेवकों से गुप्त रिपोर्ट अवश्य लें। शिवराज जी के परिवार जनों का अवैध रेत खनन में सम्मिलित होने की भी जानकारी अवश्य लें।— digvijaya singh (@digvijaya_28) July 21, 2020 दिग्विजय ने कहा- ‘हम सनातन धर्म को पालन करने वालों को इस बात पर आपत्ति है मोदी जी आपने किसी भी प्रमाणित शंकराचार्य जी और रामानन्दी सम्प्रदाय के धर्म गुरू को न्यास में स्थान नहीं दिया। शिलान्यास की तिथि भी मोदी जी की सहूलियत से तय की गई है। क्या यह शुभ मुहूर्त है?’ ट्वीट में दिग्विजय ने कहा- ‘मध्यप्रदेश में विधायकों की खरीद-फरोख्त की भी अवश्य जानकारी लें। संघ इस प्रकार के प्रजातंत्रीय व्यवस्था में विधायकों के आचरण और फिर उन्हें बिना विधायक रहे मंत्री बनाने में क्या सोचता है, उसे भी अवश्य स्पष्ट करने की कृपा करें।’ अरविंद भदौरिया का अमर्यादित बयान दो दिन पहले मध्य प्रदेश सरकार में सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया का भिंड में एक सभा संबोधित करते हुए एक 3 मिनट 47 सेकंड वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में भदौरिया पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और उनके बेटे को लेकर अमर्यादित भाषा बोल रहे हैं। उन्होंने पूर्व मंत्री जीतू पटवारी के लिए भी अश्लील बातें कहीं। शनिवार रात भदौरिया भिंड में प्रदेश में कमलनाथ सरकार के गिरने की कहानी सुना रहे थे। भदौरिया ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बारे में कहा कि वो काला है, उसका दिल भी काला है।भदौरिया भिंड जिले की अटेर विधानसभा से विधायक हैं।