आगर मालवा से कमलनाथ करेंगे प्रचार अभियान की शुरुआत News Politics by mpeditor - September 12, 2020September 12, 20200 मध्यप्रदेश की 27 सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी कमर कस ली है। उपचुनाव को लेकर एक जहां बीजेपी की ओर से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया मैदान संभाले हुए हैं, वहीं अब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ भी प्रचार की शंखनाद करने जा रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ शनिवार 12 सितंबर को आगर विधानसभा में हुंकार भरेंगे। उपचुनाव को लेकर कमलनाथ की यह पहली रैली होगी जहां से वे उपचुनाव का बिगुल फूकेंगे। इस बात की जानकारी मध्यप्रदेश कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से दी गई है। इस ट्वीट में बताया गया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ 12 सितंबर को आगर दौरे पर रहेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी कल दिनांक 12 सितंबर 2020 को आगर दौरे पर रहेंगे:10:00 – भोपाल से प्रस्थान11:00 – बड़ोद (आगर-मालवा) आगमन11:10 – बड़ोद में कार्यकर्ताओं की सभा13:30 – भोपाल के लिये प्रस्थानसभी का आत्मीय स्वागत है। pic.twitter.com/Ex3kvtkpko— MP Congress (@INCMP) September 11, 2020 बता दें कि शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है जिसमे आगर मालवा से एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष विपिन बानखेडे का भी नाम है। विपिन वानखेडे 2018 में भी कांग्रेस के प्रत्याशी रह चुके हैं जहां वे बीजेपी के प्रत्याशी रहे दिवंगत मनोहर ऊंटवाल से बेहद करीबी अंतर से चुनाव हार गए थे। बाद में ऊंटवाल के आकस्मिक निधन के बाद यह सीट खाली हो गई। उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया लगातार दौरे पर हैं। इसी क्रम में वे 14 सितंबर तक ग्वालियर चंबल क्षेत्र में विभिन्न विधानसभाओं का दौरा करेंगे जहां वे विकास कार्यों का शिलान्यास और भूमि पूजन करेंगे।