भोपाल में विधानसभा का घेराव करने के लिए बड़ी संख्या में किसान पहुँचे, काले कपड़े पहनकर जता रहे विरोध News Politics by mpeditor - September 21, 2020September 21, 20200 रास्ते बंद होने और प्रदर्शन के कारण आम लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। मध्यप्रदेश विधानसभा सत्र के प्रारंभ होने के पहले ही बड़ी संख्या में किसान विधानसभा का घेराव करने के लिए राजधानी पहुंच रहे हैं। यह भाजपा कार्यालय के पास एकत्रित हो रहे हैं। किसान पहली बार काले कपड़े पहनकर विरोध जता रहे हैं। इसका अंदेशा शासन को पहले से ही था, इसलिए शहर के कई प्रमुख मार्गों पर पुलिस के चेकिंग पांइट लगाए गए हैं। इन्हें विधानसभा रोकने के प्रयास किए हैं। एक दिन पहले ही विधानसभा के आसपास धारा 144 लागू है। राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ के बैनर तले जमा हो रहे हैं। इधर, प्रदर्शन और कई रास्तों पर पुलिस की रोक के कारण अब राजधानी में आम लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। इसी तरह एक बार बड़ी संख्या में किसान राजधानी में पहुंच गए थे। दो दिन तक शहर पूरी तरह से जाम हो गया है। हालांकि पुलिस इस बार इस तरह के किसी भी स्थिति के बनने से इनकार कर रही है। लेकिन इतनी बड़ी संख्या में किसानों के प्रदेश भर से यहां पहुंचने की पहले से न तो पुलिस और प्रशासन को जानकारी दी गई और ही पुलिस को इसकी कोई सूचना दी गई।