You are here
Home > Politics > Cag Report par Congress MLA bole PM Awas Samet koi Jagah Ghotala

Cag Report par Congress MLA bole PM Awas Samet koi Jagah Ghotala

कैग रिपोर्ट पर कांग्रेस MLA बोले- PM आवास समेत कई जगह घोटाले

भोपाल – मध्य प्रदेश विधानसभा में पेश हुई कैग रिपोर्ट को लेकर सियासत भी तेज हो गई है। शुक्रवार को सदन में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस विधायक और उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने कहा कि कैग की रिपोर्ट पूरे प्रदेश शासन और वित्त विभाग को कटघरे में खड़े करने वाली रिपोर्ट है। यदि अभी भी आंखे नहीं खुल रही तो कब खुलेगी यह मुझे नहीं पता। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री आवास जिसके नाम का 24 घंटे गुणवान करते है, उन आवासों में भी भ्रष्टाचार हो रहा है। कई जगह पीएम आवास अपात्रों को दे दिया गया है। प्रदेश की बजट की कोई प्लानिंग नहीं है। वह लैप्स होता जा रहा है। प्रदेश पर सिर्फ कर्ज लादा जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों पर कमीशनखोरी करने का दबाव है। इसलिए कहीं भी कोई इस तरह के मामले सामने आते है तो अधिकारियों को हटा कर खानापूर्ति कर दी जाती है। पीड़ितों को न्याय दिलाने और मदद करने पर सरकार का ध्यान नहीं रहता। आपदा की आड़ में ट्रांसफर पोस्टिंग का काम हो रहा है।

Top