स्व. माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने अर्पित किये श्रद्धासुमन News by mpeditor - September 30, 2022September 30, 20220 भोपाल। स्व. माधवराव सिंधिया की 21 वीं पुण्यतिथि पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष और संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर ने कहा कि स्व. माधवराव सिंधिया सभी के चहेते थे, इसलिये जनता में लोकप्रिय थे। रेल, मानव संसाधन और नागरिक उड्डयन मंत्री रहते हुए देश और प्रदेश में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाता रहेगा। मेरा सौभाग्य है कि प्रदेश में मंत्री रहते हुए मुझे कई बार उनके सानिध्य में विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार करने का मौका मिला। उनकी सोच और विचार के कारण हम कह सकते हैं कि वे एक व्यक्ति नहीं संस्था थे। विकास को लेकर माधवराव सिंधिया की स्पष्ट सोच थी। वे विकास के पर्याय थे।प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित पुण्यतिथि कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर, प्रकाश जैन, महामंत्री राजीव सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल, महामंत्र जे.पी. धनोपिया, डॉ. महेन्द्र सिंह चौहान, दीपचंद यादव, प्रवक्ता एवं कार्यक्रम समन्वयक आनंद तारण, जितेन्द्र मिश्रा, राजकुमार सिंह, मुजफ्फर अली सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे।