डॉ. शंकरदयाल शर्मा की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने श्रद्धांजलि दी, उनका पुण्य स्मरण किया News by mpeditor - December 26, 2022December 26, 20220 भोपाल। राजधानी भोपाल की माटी के सपूत, पूर्व राष्ट्रपति डॉ. शंकर दयाल शर्मा की 23 वीं पुण्यतिथि पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय और व्ही आई पी रोड स्थित प्रतिमा स्थल पर कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता एवं कार्यक्रम समन्वयक आनंद तारण ने बताया है कि कांग्रेसजनों द्वारा उक्त दोनों स्थानों पर पूर्व राष्ट्रपति डॉ. शंकर दयाल शर्मा के चित्र एवं प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका स्मरण किया गया। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रकाश जैन ने कहा कि डॉ. शंकर दयाल शर्मा देश के नौवें राष्ट्रपति थे, वे लंबे समय तक कांग्रेस के नेता रहे पर कभी किसी विवाद में नहीं आए। उन्हें सत्तापक्ष-विपक्ष सभी से सम्मान मिला। राजनेता
स्व. माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने अर्पित किये श्रद्धासुमन News by mpeditor - September 30, 2022September 30, 20220 भोपाल। स्व. माधवराव सिंधिया की 21 वीं पुण्यतिथि पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष और संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर ने कहा कि स्व. माधवराव सिंधिया सभी के चहेते थे, इसलिये जनता में लोकप्रिय थे। रेल, मानव संसाधन और नागरिक उड्डयन मंत्री रहते हुए देश और प्रदेश में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाता रहेगा। मेरा सौभाग्य है कि प्रदेश में मंत्री रहते हुए मुझे कई बार उनके सानिध्य में विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार करने का मौका मिला। उनकी सोच और विचार के कारण हम कह सकते हैं कि वे एक व्यक्ति नहीं संस्था थे। विकास को लेकर माधवराव सिंधिया की