मप्र के शत-प्रतिशत पात्रों के बनेंगे आयुष्मान कार्ड Health by mpeditor - August 12, 2022August 12, 20220 भोपाल। प्रदेश में सभी पात्रों के आयुष्मान कार्ड बनाये जाएंगे। आयुष्मान कार्ड बनाने का अभियान 15 अगस्त से शुरू होगा, जो अगले एक माह में पूरा कर लिया जाएगा। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के एप pmjay के माध्यम से पात्र व्यक्तियों के कार्ड बनाये जायेंगे। यह जानकरी लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने शुक्रवार को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया के साथ हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में चर्चा के दौरान दी। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि प्रदेश के शत-प्रतिशत पात्र व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिये दिये गये निर्देशों का पालन करते हुए अगले माह में कार्ड बनाने की कार्यवाही पूरी की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 4 करोड़ 88 लाख पात्र व्यक्ति हैं,