एमसीडी चुनाव : आप ने पाया बहुमत, भाजपा ने मारा शतक Nation by mpeditor - December 7, 2022December 7, 20220 नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजे आ गए हैं। आम आदमी पार्टी 134 सीटों पर जीत मिली है। वहीं भाजपा को 104 सीटों पर जीत मिली है। कांग्रेस पार्टी ने 9 सीटें जीती और तीन अन्य के खाते में गई हैं। दिल्ली राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के मुताबिक आम आदमी पार्टी 134 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी रही है। 250 वार्डों के लिए हुए मतदान में बहुमत के लिए 126 सीटों पर जीत जरूरी थी। वोट शेयर के अनुसार आप पार्टी को 42.05 प्रतिशत, भाजपा को 39.09 प्रतिशत, कांग्रेस को 11.68 प्रतिशत, निर्दलीय 3.46 प्रतिशत वोट मिलें हैं।
गुजरात में भाजपा की बी टीम की तरह काम कर ही आप : कांग्रेस Nation by mpeditor - November 5, 2022November 5, 20220 नई दिल्ली। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि गुजरात में आम आदमी पार्टी (आप) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बी टीम की तरह काम कर रही है।कांग्रेस मुख्यालय में शनिवार को आयोजित एक प्रेसवार्ता के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा और गुजरात कांग्रेस प्रभारी रघु शर्मा ने कहा कि आप नेता गुजरात में चार्टर प्लेन से कैश लेकर जा रहे हैं और भाजपा सरकार उन्हें रोक नहीं रही है। खेड़ा ने कहा कि आप विधानसभा उम्मीदवारों का नाम ‘कमलम्’ यानी गुजरात भाजपा मुख्यालय तय कर रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के हवाई जहाज में दिल्ली के मुख्यमंत्री और पंजाब के मुख्यमंत्री थैले भरकर पैसे ले जा रहे हैं और उन्हें रोका तक नहीं जा रहा है। खेड़ा