सर्वधर्म समभाव, प्रेम और सौहार्द का वातावरण निर्मित करने कांग्रेस लगा रही गांधी चौपाल: आरिफ मसूद Politics by mpeditor - October 15, 2022October 15, 20220 भोपाल। भोपाल मध्य विधानसभा क्षेत्र के विधायक आरिफ मसूद के नेतृत्व में बरखेड़ी स्थित एकता चौक पर आज गांधी चौपाल लगाई गई। जिसमें स्वतंत्रता सेनानी, सामाजसेवी, एवं खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। गांधी चौपाल के दौरान देश भक्ति एवं स्वतंत्रता संग्राम से संबंधित फिल्म दिखाई गई, जिसमें बड़ी संख्या में सर्वधर्म के सम्मानित नागरिक उपस्थित हुए। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक विधायक आरिफ मसूद ने स्थानीय नागरिकों के बीच दरी पर बैठकर सादगी से गांधी जी की जीवनी पर संक्षिप्त प्रकाश डाला, उनके सत्य, अहिंसा के मार्ग और आदर्शों पर चलने का संकल्प दिलाया, वहीं देश की आजादी में गांधी जी के योगदान पर प्रकाश डाला।
कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद का बड़ा बयान, पीएफआई पर की बैन लगाने की मांग Politics by mpeditor - September 22, 2022September 22, 20220 भोपाल। पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के कई ठिकानों पर आज एनआईए और ईडी ने छापा मारा। मप्र के इंदौर और उज्जैन में भी एनआईए ने कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इधर पीएफआई ठिकानों पर हुई छापामार कार्रवाई को लेकर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि है कि एनआईए पर तत्काल बैन की कार्रवाई होनी चाहिए।कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि जब सबूत है तो फिर पीएफआई पर प्रतिबंध में देरी क्यों हो रही है। उन्होंने कहा कि पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया जैसे कई संगठन मध्य प्रदेश में मुस्लिम युवाओं को भडक़ाने का काम कर रहे हैं। इसलिए इन पर जल्द से जल्द प्रतिबंध लगाना चाहिए। कांग्रेस