सीमावर्ती ग्राम घुघरी में पलटी बस, एक की मौत, 15 घायल MP by mpeditor - November 20, 2022November 20, 20220 भोपाल। जिले पेटलावद थाना क्षेत्र में रतलाम-झाबुआ जिले की सीमा पर बसे ग्राम घुघरी में शनिवार रात करीब 9.00 बजे एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल और पेटलावद के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार बस नीमच के भादवामाता से झाबुआ जा रही थी। बस में मंदसौर और नीमच और झाबुआ जिले के करीब 35 यात्री सवार थे। रतलाम से बस रात करीब 7:45 बजे बस रवाना हुई थी। रतलाम जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर जाने के बाद बस घुघरी का घाट पार कर रही थी, तभी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में