ब्राजीली दिग्गज फुटबॉलर पेले के निधन पर भारतीय खेल जगत ने दी श्रद्धांजलि Sports by mpeditor - December 30, 2022December 30, 20220 नई दिल्ली। ब्राजील के तीन बार के विश्व कप विजेता फुटबॉल दिग्गज, पेले का 82 साल की उम्र में निधन हो गया। वो कैंसर से पीड़ित थे। पेले के निधन पर भारतीय खिलाड़ियों ने शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। भारतीय क्रिकेटरों से लेकर हॉकी खिलाड़ियों तक, सभी 'ब्लैक पर्ल' के निधन पर अपना दुख व्यक्त कर रहे हैं। भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव ने ट्वीट किया, "आप याद आएंगे किंग। आप एक प्रेरणा हैं, एक आइकन हैं, एक किंवदंती हैं। आपकी विरासत हमेशा जीवित रहेगी।" भारतीय हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने ट्वीट किया, "भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।" भारतीय पैरालंपिक के स्वर्ण पदक विजेता प्रमोद भगत ने ट्वीट किया, "दिग्गज पेले का 82 साल की उम्र में निधन हो