You are here
Home > Uncategorized > अजय विश्वनोई को फोन लगा लो, मैं सगा भाई हूं उनका – हवाई फायरिंग करने वाला बोला

अजय विश्वनोई को फोन लगा लो, मैं सगा भाई हूं उनका – हवाई फायरिंग करने वाला बोला

हवाई फायरिंग करने वालों को पुलिस ने नशे की हालत में गिरफ्तार किया

जबलपुर – नागपुर हाईवे पर हवाई फायरिंग कर रहे BJP नेता और उसके दो साथियों को पुलिस ने मंगलवार रात हिरासत में लिया। तीनों को धनवंतरी चौकी लाया गया। यहां BJP नेता से पुलिस ने नाम पूछा तो वे बोले- अजय विश्वनोई को फोन लगा लो। उनसे पूछना कि मुकेश दुबे के अजय विश्नोई कौन हैं? मैं सगा भाई हूं उनका…।

तीनों नशे की हालत में थे। अजय विश्नोई पाटन से BJP विधायक हैं। मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री रह चुके हैं। मुकेश दुबे BJP के सक्रिय कार्यकर्ता और उनके करीबी हैं। वे सरकारी स्कूल के हेडमास्टर भी हैं। उनके खिलाफ CM हेल्पलाइन में स्कूल न आने की शिकायत भी हो चुकी है। BJP नेता ने रविवार रात को फायरिंग की थी। वीडियो मंगलवार को सामने आया, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की।
पुलिस ने सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक व BJP नेता मुकेश दुबे (बीच में) और उनके दोनों साथियों पर केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक व BJP नेता मुकेश दुबे (बीच में) और उनके दोनों साथियों पर केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने स्कॉर्पियो और पिस्टल जब्त कर ली

मुकेश दुबे अपने दो साथियों के साथ हाईवे पर अंधमूक बायपास पर खड़े होकर लाइसेंसी रिवॉल्वर से हवाई फायरिंग कर रहे थे। पुलिस ने उनके अलावा सत्यम चक्रवर्ती और एक चौबे नाम के व्यक्ति को भी अरेस्ट किया है। BJP नेता की स्कॉर्पियो और पिस्टल भी जब्त की है। आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है।
जबलपुर-नागपुर हाईवे पर अंधमूक बायपास पर आरोपियों ने इसी लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग की। पुलिस ने पिस्टल और BJP नेता की स्कॉर्पियो को जब्त किया है।
जबलपुर-नागपुर हाईवे पर अंधमूक बायपास पर आरोपियों ने इसी लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग की। पुलिस ने पिस्टल और BJP नेता की स्कॉर्पियो को जब्त किया है।
स्कूल नहीं जाने की शिकायत भी हो चुकी है
पूर्व मंत्री और पाटन विधायक अजय विश्नोई को अपना बड़ा भाई बताने वाले मुकेश दुबे भाजपा नेता के साथ सरकारी टीचर भी हैं। वे पाटन विधानसभा अंतर्गत आने वाले शासकीय माध्यमिक स्कूल भीटा में हेडमास्टर हैं। 2002 से इस स्कूल में पदस्थ हैं। एक ग्रामीण ने बताया कि वे कभी – कभार ही स्कूल आते हैं। इसकी CM हेल्पलाइन में शिकायत भी की, लेकिन बाद में शिकायत बंद करवा दी गई।
BJP नेता मुकेश दुबे शासकीय माध्यमिक स्कूल भीटा के इसी स्कूल में प्रधानाध्यापक हैं। उनके खिलाफ स्कूल नहीं आने पर CM हेल्पलाइन में शिकायत हो चुकी है।
BJP नेता मुकेश दुबे शासकीय माध्यमिक स्कूल भीटा के इसी स्कूल में प्रधानाध्यापक हैं। उनके खिलाफ स्कूल नहीं आने पर CM हेल्पलाइन में शिकायत हो चुकी है।
विधायक बोले- हमारा करीबी, लेकिन कानून सभी के लिए
पाटन विधायक

Top