उफनता नाला पार करते समय यात्रियों से भरी बस पलटी, 20 घायल MP by mpeditor - October 9, 2022October 9, 20220 श्योपुर। जिले के विजयपुर थाना क्षेत्र के ऊंपचा गांव के पास शनिवार शाम को उफनते नाले को पार कर रही बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि बस में 50 से ज्यादा यात्री सवार थे। जान बचाने के लिए लोग बस के शीशे तोड़कर बाहर निकले। हादसे में 20 यात्री घायल हुए हैं, वहीं कुछ के बहने की आशंका जताई गई है। बताया गया है कि पुल पर करीब 2 फीट पानी बह रहा था, जिस पर से चालक ने बस को निकलने का प्रयास किया, तभी यह हादसा हो गया। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बस में फंसे लोगों का रेस्क्यू शुरू किया। लोगों की सूचना पर स्थानीय पुलिस और