कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज पर साधा निशाना, दी शिलान्यास मंत्री की संज्ञा Nation by mpeditor - December 17, 2022December 17, 20220 छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में प्रदेश की दोनों प्रमुख पार्टियां चुनाव की तैयारियों में जुट गई हैं। भाजपा जहां विकास कार्यों को तवज्जो दे रही है, तो कांग्रेस सरकार को घेरने में जुटी है। वहीं, दोनों दलों के नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमनलाथ ने एक बार फिर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा है। उन्होंने राज्य सरकार पर छिंदवाड़ा जिले के विवकास कार्यों में भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को शिलान्यास मंत्री की संज्ञा दी है। दरअसल, कमलनाथ इन दिनों अपने गृहनगर छिंदवाड़ा के दौरे पर हैं। उनके सांसद पुत्र नकुल नाथ भी छिंदवाड़ा
कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज पर साधा सवाल, कहा- क्या भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाले मंत्रियों पर करेंगे कार्रवाई Politics by mpeditor - December 7, 2022December 7, 20220 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इन दिनों एक्शन में नजर आ रहे हैं। बिना तय कार्यक्रम के शिवराज किसी भी जिले के किसी गांव में अचानक औचक निरीक्षण करने पहुंच रहे हैं। खामियां मिलने पर कभी मंच से तो कभी फील्ड इंस्पेक्शन के दौरान सीधे जिम्मेदारों पर एक्शन ले रहे हैं। मुख्यमंत्री के इस अंदाज से प्रशासनिक अमले में हडक़ंप की स्थिति है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ सीएम शिवराज पर तंज कसा है। उन्होंने बुधवार को सोशल मीडिया अकाउंट ट्वीटर पा लंबी पोस्ट लिख कर सीएम शिवराज के एक्शन पर सवाल उठाया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा ‘मध्य प्रदेश को भ्रष्टाचार में अव्वल बनाने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद को बहुत ईमानदार
कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज को लिखा पत्र Politics by mpeditor - December 6, 2022December 6, 20220 भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने प्राथमिक शिक्षक भर्ती में बैगलॉक पदों के अतिरिक्त वृद्धि किये जाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती की कार्यवाही 11 वर्षों पश्चात प्रारंभ की गई है और आयोजित परीक्षा में 10 हजार से अधिक पद बैकलॉग भर्ती के लिए नियत किये गये है, परन्तु शेष वर्गों के लिए लगभग 8 हजार पद ही नियत है, जबकि प्रदेश में रिक्तियों की कुल संख्या 1 लाख से अधिक है। प्रदेश के बेरोजगार युवाओं एवं अभ्यर्थियों की मांग है कि बैगलॉक पदों के अतिरिक्त 51 हजार पदों की और वृद्धि की जाकर भर्ती प्रक्रिया की
प्रदेश के महापुरुषों में भेदभाव करना बंद करें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह: अब्बास हफ़ीज़ Politics by mpeditor - November 12, 2022November 12, 20220 भोपाल। प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष अब्बास हफ़ीज़ ने पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की प्रतिमा के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपा सरकार महापुरुषों की प्रतिमाओं पर भी राजनीति कर रही है जो घोर निंदनीय और अमानवीय कृत्य है। श्री हफ़ीज़ ने व्यथित होकर यह प्रतिक्रिया तब व्यक्त की है जब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रायसेन ज़िले में सुल्तानपुर में पूर्व मुख्यमंत्री सुन्दरलाल पटवा की प्रतिमा का शुक्रवार को अनावरण किया। श्री हफ़ीज़ का कहना है कि कांग्रेस पार्टी पूर्व मुख्यमंत्री सुन्दरलाल पटवा की प्रतिमा के अनावरण का विरोध नहीं कर रही है, पटवा जी की प्रतिमा जो काफी समय बाद बनी, उनके अनावरण के लिए मुख्यमंत्री सुल्तानपुर जा सकते हैं। लेकिन कांग्रेस को
मुख्यमंत्री की मौजूदगी में उनके विभाग के एक जिम्मेदार अधिकारी का स्तनपान संबंधी दिया गया बयान महिला विरोधी MP by mpeditor - November 3, 2022November 3, 20220 भोपाल। राजधानी के रविंद्र भवन में शिवराज सरकार चौहान के लाडली लक्ष्मी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में महिला और बाल विकास विभाग के के अपर मुख्य सचिव अशोक शाह द्वारा महिलाओं के स्तनपान पर दिए गए बयान को लेकर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। पूर्व सीएम उमा भारती के बाद अब कांग्रेस ने बयान पर आपत्ति जताते हुए इसे महिलाओं को अपमान बताया है। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने गुरुवार को कहा कि उक्त अधिकारी का यह बयान बेहद लज्जाजनक, अशोभनीय, दुर्भाग्यपूर्ण और आपत्तिजनक है। जिसमें यह कहा कि वर्ष 2005 में प्रदेश में सिर्फ 15प्रतिशत माताएं अपनी बेटियों को अपना दूध पिलाती थी और आज 42प्रतिशत माताएं अपनी बेटियों को दूध
मुख्यमंत्री शिवराज ने हेलीकॉप्टर से लिया बाढ़ के हालात का जायजा MP by mpeditor - August 23, 20220 विदिशा। जिले में विगत दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के बाद जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जिले के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। बारिश के कारण बेतवा खतरे का निशान से उपर बह रही है और उसके जल स्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को हेलीकॉप्टर से जिले के दो विधानसभा क्षेत्रो का हवाई सर्वेक्षण कर बाढ़ की स्थित का जायजा लिया। मुख्यमंत्री चौहान ने नटेरन, शमशाबाद क्षेत्र के कई गांव को देखा और इसके बाद गंजबासौदा के संजय गांधी स्मृति महाविद्यालय परिसर से राहत शिविरों का निरीक्षण कर पीड़ितों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि विपदा की घड़ी में प्रदेश सरकार आपके साथ है और जो भी नुकसान हुआ है, उसकी