You are here
Home > Uncategorized > कांग्रेस की सूची में ओबीसी, अनुसूचित जाति, जनजाति और अल्पसंख्यक को मौका

कांग्रेस की सूची में ओबीसी, अनुसूचित जाति, जनजाति और अल्पसंख्यक को मौका

नई दिल्ली – कांग्रेस ने 39 उम्मीदवारों की जो पहली सूची घोषित की है वह भाजपा को परेशानी में डाल सकती है। कांग्रेस की इस सूची में न केवल ओबीसी सहित आरक्षित वर्ग का ध्यान रखा गया है बल्कि युवाओं को ज्यादा मौका दिया गया है। कांग्रेस ने पहली सूची में ही 61% टिकट एससी-एसटी और ओबीसी को देकर सामाजिक न्याय और जिसकी जितनी संख्या उसका उतना हक का नारा बुलंद करने की कोशिश की है।
कांग्रेस की इस सूची में चार एससी, तीन एसटी, 17 ओबीसी और अल्पसंख्यक उम्मीदवार हैं। इनकी कुल संख्या 24 है इस प्रकार 61% सीटें समाज के पिछड़े और आरक्षित वर्ग को देकर कांग्रेस ने भाजपा के सामने बड़ी चुनौती खड़ी की है। इतना ही नहीं बल्कि कांग्रेस ने जो सूची घोषित की है उसमें 52% उम्मीदवारों की उम्र 60 वर्ष से कम है और इनमें भी 12 उम्मीदवार तो ऐसे हैं जिनकी उम्र 50 साल से कम है। इस प्रकार कांग्रेस ने युवाओं को मौका देकर भाजपा के उन आरोपों का जवाब भी दिया है जिसमें भाजपा कांग्रेस पर युवा नेतृत्व को पीछे धकेलने का झूठा आरोप लगाती रही है। युवाओं के अलावा ओबीसी, अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति और अल्पसंख्यक वर्ग का कांग्रेस ने टिकट वितरण में विशेष ख्याल रखा है। इस प्रकार कांग्रेस के दो तिहाई प्रत्याशी आरक्षित वर्ग से घोषित किए गए हैं। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि यह पहली सूची है कांग्रेस की आने वाली सूचियों में भी सभी वर्ग का प्रतिनिधित्व देखने को मिलेगा। इसके विपरीत भाजपा द्वारा घोषित की गई सूची में सभी वर्ग का पर्याप्त प्रतिनिधित्व न होने और युवाओं को अधिक अवसर न दिए जाने को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। भाजपा के भीतर सूची को लेकर भारी असंतोष भी है। बल्कि कई नेताओं ने तो चुनाव लड़ने से भी इंकार कर दिया है।

Top