मुंबई में मंगलवार को होगा सायरस मिस्त्री का अंतिम संस्कार business by mpeditor - September 5, 20220 मुंबई। टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री का अंतिम संस्कार मंगलवार सुबह 10 बजे मुंबई के वर्ली श्मशान घाट पर किया जाएगा। सोमवार सुबह सायरस मिस्त्री और जहांगरी पंडोल का मुंबई के जेजे अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम की वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई गई। इसके बाद दोनों शवों को जेजे अस्पताल के मुर्दाघर में रखा गया है। दरअसल, रविवार को गुजरात से मुंबई आते समय पालघर में एक सडक़ हादसे में सायरस मिस्त्री और जहांगरी पंडोल की मौत हो गई थी। कार में सायरस मिस्त्री के अलावा जहांगीर पंडोल, स्त्री रोग विशेष अनायता पंडोल व उनके पति डेरियस पंडोल सवार थे। कार अनायता चला रहीं थीं। उनके साथ उनके पति डेरियस आगे बैठे हुए थे। वहीं सायरस मिस्त्री और