प्रदेश की जर्जर सडक़ों को चकाचक बताकर जनता को सफेद झूठ परोस रही है भाजपा सरकार: परिहार Politics by mpeditor - November 10, 2022November 10, 20220 भोपाल। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता संतोष सिंह परिहार ने सवाल उठाया है कि केंद्रीय सडक़ परिवहन मंत्री नितिन गडकरी झूठ बोल रहे हैं या फिर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान? हाल ही में मंडला-जबलपुर की सडक़ परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण समारोह के दौरान केंद्रीय मंत्री ने अपना भाषण ही माफी मांगने के साथ शुरू किया। उन्होंने खराब सडक़ों के लिए प्रदेश की जनता से माफी मांगी। दूसरी तरफ हमारे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उसी कार्यक्रम में कहा कि हमने प्रदेश में सडक़ों का जाल बिछाया है। मध्यप्रदेश की सडक़ें चकाचक हैं, जबकि पहले यह समझ में नहीं आता था कि सडक़ों में गड्ढे हैं या गड्ढों में सडक़ें। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह प्रदेश की जनता से लगातार सफेद झूठ बोलकर