काल सेंटर पर पुलिस का छापा, फिल्म ड्रीमगर्ल की तर्ज पर युवतियां करती थी बातें News by mpeditor - November 24, 2022November 24, 20220 इंदौर। शहर के विजय नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुरुवार को ड्रीमगर्ल काल सेंटर पर छापेमार कार्रवाई की है। यहां फिल्म ड्रीमगर्ल की तर्ज पर युवतियां लड़कों से कॉल करवाती थी। सेंटर का संचालक युवतियों के मोबाइल रिचार्ज करवाता था। पुलिस ने सेंटर के संचालक अतुल कुमार बोरकर और उसकी गर्लफ्रेंड वर्षा को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, पुलिस ने वहां मिली युवतियों को गिरफ्तार नहीं किया। पुलिस सेंटर के संचालक से पूछताछ कर रही है। विजय नगर एएसपी सोनाक्षी सक्सेना ने बताया कि पुलिस ने सुबह विजय नगर थाने से करीब आधे किमी दूर आर्बिट माल के एक ड्रीमगर्ल काल सेंटर पर छापा मारा। यहां से करीब 10-12 लड़कियां थीं। यह लड़कियां आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीमगर्ल की तर्ज