ग्वालियर में भी महसूस किए गए भूकंप के झटके MP by mpeditor - November 9, 2022November 9, 20220 ग्वालियर। दिल्ली-एनसीआर, उत्तप्रदेश के साथ-साथ मंगलवार की रात मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे शहर में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। रात करीब 1.57 बजे ग्वालियर में कई स्थानों पर लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। गोविंदपुरी स्थित मल्टी स्टोरी बिल्डिंग के बाहर लोग अपने अपने बच्चों और बुजुर्गों के साथ काफी देर तक खड़े रहे। जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र नेपाल के कालूकेति से दो किमी दूर बताया गया है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.3 बताई गई है। इसका असर दिल्ली-एनसीआर, उत्तरप्रदेश के साथ-साथ मप्र के ग्वालियर शहर में देखने को मिला। नेशनल सेंटर फार सिस्मोलाजी ने भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.3 की पुष्टि की है। स्थानीय
जबलपुर समेत प्रदेश के 6 जिलों में 4.3 तीव्रता का भूकंप, जनहानि नहीं MP by mpeditor - November 1, 2022November 1, 20220 जबलपुर। मध्यप्रदेश के 6 जिलों में मंगलवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र डिंडौरी में करीब 10 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। सुबह 8 बजकर 43 मिनट 50 सेकेंड पर धरती हिलने लगी, जिससे लोग घबराकर अपने घरों से बाहर आ गये। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.3 आंकी गई। भूकंप के झटके डिंडौरी, जबलपुर, मंडला, अनूपपुर, बालाघाट और उमरिया जिले में महसूस हुए। हालांकि फिलहाल कहीं से भी किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है। जबलपुर में भूकंप के झटके सबसे ज्यादा पाटन और रानी दुर्गावती समाधि स्थल के आस-पास महसूस किए गए। इसके अलावा रांझी में भी कुछ जगह पर हलचल हुई। रांझी में रहने वाले राजेश विश्वकर्मा ने बताया कि वह
जम्मू-कश्मीर में एकबार फिर भूकंप का झटका Nation by mpeditor - August 27, 2022August 27, 20220 जम्मू। जम्मू-कश्मीर में शनिवार को रिक्टर पैमाने पर 2.9 तीव्रता का हल्का भूकंप आया, जिससे पिछले पांच दिनों में केंद्र शासित प्रदेश में भूकंप के झटकों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। भूकंप के झटकों में किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार शनिवार सुबह 4.32 बजे भूकंप आया, जिसका अक्षांश 32.87 डिग्री उत्तर और देशांतर 75.46 डिग्री पूर्व था। भूकंप का केंद्र जम्मू संभाग के भद्रवाह शहर से 26 किमी दक्षिण पश्चिम में था और इसकी गहराई पृथ्वी की पपड़ी के अंदर 10 किमी थी। पिछले पांच दिनों में जम्मू संभाग के रियासी, उधमपुर, डोडा, रामबन और किश्तवाड़ जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। कुछ स्थानीय पृथ्वी वैज्ञानिकों ने आगाह