मप्र में बालगृहों और संप्रेक्षण गृहों में नहीं परोसा जाएगा अंडा व मांसाहार – गृह मंत्री Politics by mpeditor - September 4, 20220 भोपाल। मध्य प्रदेश में बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग ने गत दिवस एक आदेश जारी कर बालगृहों और बाल संप्रेक्षण गृहों में किशोरों को अंडा व मांसाहार परोसने की बात कही गई थी। इसे प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा है कि मध्य प्रदेश में अंडे का फंडा नहीं चलेगा। बालगृहों और संप्रेक्षण गृहों में किशोरों को अंडा नहीं परोसा जाएगा। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा रविवार को मीडिया से बातचीत कर रहे थे। पत्रकारों के सवाल के जवाब में डॉ मिश्र ने राज्य के 150 से ज्यादा बाल गृहों, बाल आश्रय गृहों और बाल संप्रेक्षण गृहों में रहने वाले किशोरवय बच्चों को