पथरिया विधायक रामबाई ने कलेक्टर को सुनाई थी खरी खोटी, एफआईआर दर्ज Politics by mpeditor - October 1, 2022October 1, 20220 दमोह। अपने बेबाक अंदाज के लिए हमेशा सुर्खियों में रहने वाली दमोह के पथरिया विधानसभा क्षेत्र से दबंग विधायक रामबाई एक बार फिर चर्चा में आ गई है। इस बार विधायक रामबाई के खिलाफ कलेक्टर ने पुलिस को शिकायत करते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है। उनके खिलाफ शासकीय काम में बाधा डालने और और मारने की धमकी देने की धाराओं पर एफआईआर की गई है। दरअसल शुक्रवार को विधायक रामबाई उनकी विधानसभा क्षेत्र के नरसिंहगढ़ में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान शिविर में कोई भी अधिकारी कर्मचारी नहीं पहुंचने पर गुस्से में हितग्राहियों को लेकर जिला कलेक्ट्रेट पहुंची और जिला कलेक्टर को जमकर खरी-खोटी सुना डाली। इतना ही नहीं इस दौरान पथरिया विधायक ने अपने शब्दों की मर्यादा तोड़ते हुए आपत्तिजनक शब्दों
सांसद निशिकांत दुबे समेत नौ पर प्राथमिकी Nation by mpeditor - September 3, 20220 देवघर। पुलिस ने गोड्डा लोकसभा सीट से सांसद डॉ. निशिकांत दुबे, दिल्ली के भाजपा सांसद मनोज तिवारी, एयरपोर्ट डायरेक्टर संदीप ढींगरा, पायलट समेत नौ लोगों पर वायुयान सुरक्षा मानक के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए कुंडा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। एयरपोर्ट सुरक्षा प्रभारी डीएसपी सुमन आनंद के बयान पर यह प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।बताया जाता है कि 31 अगस्त को दुमका में मृतका अंकिता के परिजनों से मिलने और उन्हें सहायता राशि देने सांसद निशिकांत दुबे, मनोज तिवारी, कपिल मिश्रा सहित अन्य लोग देवघर दिल्ली से देवघर एयरपोर्ट पर एक चार्टर्ड प्लेन से पहुंचे थे। इन पर आरोप लगाया गया है कि इसी दिन 5:25 बजे चार्टर्ड प्लेन के यात्री सांसद निशिकांत दुबे, मनोज तिवारी, कपिल मिश्रा सहित