अस्वस्थ चल रहे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मुख्तार भाई के इलाज का खर्चा उठाएंगे विधायक आरिफ मसूद Politics by mpeditor - October 18, 2022October 18, 20220 भोपाल। राजधानी भोपाल के मध्यविधानसभा क्षेत्र के विधायक आरिफ समूद अपने क्षेत्र मंे कांग्रेस के आव्हान पर लगातार गांधी चौपाल आयोजित कर जनता को गांधी जी के मार्ग का अनुसरण करने का संदेश दे रहे हैं साथ ही प्रदेश में व्याप्त भाजपा सरकार के कुशासन को भी उजागर कर रहे हैं। श्री मसूद इस अवसर पर क्षेत्र में जगह-जगह गांधी चौपाल लगाकर स्थानीय नागरिकों के बीच बैठकर उनकी समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण के अनवरत प्रयास कर रहे हैं। श्री मूसद को इस दौरान क्षेत्र के वार्ड 23 निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मुख्तार भाई के अस्वस्थ्य होने की जानकारी मिलने पर वे उनके घर पहुंचे और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली, श्री मसूद ने श्री मुख्तार भाई को 11 हज़ार रूपये