गौरवमयी इतिहास और देश के विकास में कांग्रेस की अग्रणी भूमिका पर कांग्रेस नेताओं ने डाला प्रकाश Politics by mpeditor - December 28, 2022December 28, 20220 भोपाल। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 138 वां स्थापना दिवस आज पूरे देश मनाया में गया। इसी तारतम्य में मध्य प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सहित सभी जिला मुख्यालयों में भी कांग्रेस का स्थापना दिवस जिला/ शहर एवं ब्लाक कांग्रेस मुख्यालयों पर भी मनाया गया। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित कांग्रेस स्थापना दिवस पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने कांग्रेस पार्टी का ध्वजवंदन किया। वंदेमातरम, विजय गीत और राष्ट्रगान जन-गण-मन का गायन हुआ। श्री पचौरी ने उपस्थित कांग्रेसजनों और कांग्रेस सेवादल के सिपाहियों को कांग्रेस की रीति-नीति और सिद्धांतों पर चलने की प्रतिज्ञा दिलायी। श्री पचौरी ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास गौरवमयी रहा है, आजादी के पूर्व और आजादी के बाद कांग्रेस के महान पूर्व राष्ट्रीय नेताओं ने देश के विकास