सरकार की अवैध कॉलोनियों को नियमित करने की घोषणाउगाही करना, चुनावी प्रोपेगंडा है: विभा पटेल News by mpeditor - December 9, 2022December 9, 20220 भोपाल। मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष एवं भोपाल की पूर्व महापौर विभा पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बीते गुरुवार को अवैध कॉलोनियों को नियमित करने की जो घोषणा की है, उनकी यह घोषणा महज रहवासियों से उगाही करना और प्रदेश की जनता को लॉलीपॉप देने का चुनावी प्रोपेगंडा है। उन्हांेने कहा कि यह पहला अवसर नहीं है कि जब शिवरासिंह चौहान ने इस तरह की झूठी घोषणा की हो, इससे पूर्व ऐसी कई चुनावी घोषणाएं कर वे जनता को गुमराह करते आ रहे हैं। खासतौर पर जब प्रदेश में चुनावी वर्ष होता है तब भाजपा की छल-प्रपंच की गति में बढ़ोत्तरी हो जाती है। नगरीय निकाय चुनाव के पहले भी शिवराज सिंह की सरकार