You are here
Home > Uncategorized > इंदौर में आदिवासी समाज की महिला के साथ गैंगरेप

इंदौर में आदिवासी समाज की महिला के साथ गैंगरेप

गल में बनी एक झोपड़ी में महिला के साथ कई बार गैंगरेप

इंदौर – इंदौर में आदिवासी समाज की एक महिला के साथ गैंगरेप हुआ है। मामला शहर के किशनगंज इलाके का है। बदमाशों ने आदिवासी महिला को बंधक बनाकर गैंगरेप किया। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
किशनगंज थाना प्रभारी कुलदीप खत्री ने बताया कि पीड़िता ने खेत में काम करती थी वहीं पर घटना हुई। पास में काम करने वाला रंजीत उसे परेशान करता था। एक बार महिला को अकेला देखकर उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने इस घटना की किसी को जानकारी नहीं दी। इसके बाद वह अपने साथियों के साथ आया और महिला को बंधक बनाकर ले गया। उसने और उसके साथियों ने पास के जंगल में बनी एक झोपड़ी में महिला के साथ कई बार गैंगरेप किया। बाद में सबने महिला को धमकी दी की किसी को इसकी जानकारी दी तो वह उसके पति और बच्चों को मार देंगे। आरोपियों के चंगुल से छूटकर महिला ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
महिला अपने परिजन के साथ थाने पहुंची और केस दर्ज करवाया। पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में आरोपी रंजीत निवासी भगोरा, गुलाब सिंह निवासी घोड़ापुर और राम सिंह माली के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर तीनों की तलाश शुरू की है।

Top