शिवराज मामा के राज में महिलाओं, बच्चियों की अस्मिता खतरे में: कांग्रेस Politics by mpeditor - September 25, 2022September 25, 20220 भोपाल। प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता दीप्ति सिंह ने महिलाओं, युवतियों और छोटी-छोटी बच्चियों की अस्मिता पर लगातार किये जा रहे प्रहार पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि प्रदेश के मुखिया शिवराज मामा के राज में महिलाओं, बच्चियों की अस्मिता खतरे में है। प्रदेश महिलाओं पर अत्याचार में देश में नंबर एक पर है। दीप्ति सिंह ने कहा कि प्रदेश के जबलपुर में एक भाजपा नेता शशिकांत सोनी जो कि भारतीय जनता पार्टी सहित कई सामाजिक संगठनों, समितियों में विभिन्न पदों पर सुशोभित है ने एक युवती को जबलपुर से भोपाल लाकर उसके साथ न केवल ज्यादती की, बल्कि उससे नौकरी के नाम पर एक लाख 80 हजार रूपये लेकर रफू चक्कर हो गया। यहीं नहीं हाल ही में इंदौर