You are here
Home > Uncategorized > मप्र में कमीशन राज सरकार, मिस्टर घोटाला है, सीएम शिवराज: विभा पटेल

मप्र में कमीशन राज सरकार, मिस्टर घोटाला है, सीएम शिवराज: विभा पटेल

शिवराज सिंह चौहान सरकार से कांग्रेस के कार्यकर्ता नहीं डरेंगे: विभा पटेल

भोपाल – मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल ने आरोप लगाते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में भाजपा की शिवराज सरकार घोटालों को छिपाने की कोशिश कर रही है। इसके खिलाफ आवाज बुलंद करने पर घोषणावीर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी, जयराम रमेश और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, कांग्रेस नेता अरुण यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। शिवराज सिंह चौहान सरकार का ये फैसला इस बात का प्रतीक है, कि उन्होंने माना है कि मध्यप्रदेश में 50 प्रतिशत कमीशन दिए बगैर कोई काम नहीं होता।
श्रीमती पटेल ने कांग्रेसियों की भारी भीड़ के संग सोमवार को भोपाल में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान शिवराज सिंह चौहान सरकार के खिलाफ नारे भी लगाएं। इस प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं समेत बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता भी शामिल रही।
विभा पटेल ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान सरकार का आचरण अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के खिलाफ है। शिवराज सिंह चौहान सरकार सच का सामना नहीं करना चाहती। इस कारण खिसियानी बिल्ली खंभा नोंचे की तर्ज पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ पुलिस और कानून को औजार बना रही है। श्रीमती विभा पटेल ने कहा कि पिछले 18 सालों में देश-दुनिया में मध्य प्रदेश की साख भ्रष्टाचार के मामलों के कारण गिरी है। ये एक कड़वा सच है। इसके कारण मप्र से निवेशकों ने मुंह मोड़ा है।
श्रीमती पटेल ने कहा कि भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाने वालों पर एफआईआर करना अब केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की शिवराज सिंह चौहान सरकार की प्रवृति बन गई है। लेकिन प्रदेश का निडर, निर्भीक कांग्रेस का कार्यकर्ता ऐसी किसी कार्यवाही से नहीं डरेगा। जनता के हक में लड़ेगा। दृढ़ता से गलत नीतियों का विरोध करेगा। कांग्रेस लगातार भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाएंगी। जनता की अदालत में रखेगी। वैसे भी शिवराज सिंह चौहान सरकार भ्रष्ट है। इसके राज में माफिया राज फला-फूला है। शिवराज सिंह चौहान सरकार के 18 साल के कार्यकाल में शिक्षा में घोटाला, मध्यान्ह भोजन में घोटाला, अस्पताल भवन निर्माण में घोटाला, रेमडेसीविर इंजेक्शन में घोटा

Top