सागर स्कूल बस हादसे पर कमलनाथ ने जताया दुख MP by mpeditor - September 27, 2022September 27, 20220 भोपाल। मध्य प्रदेश के सागर जिले में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गय जिले के राहतगढ़ विकासखंड में बच्चों से भरी एक स्कूली बस अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि कई बच्चे बुरी तरह घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। घायल बच्चों में कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। स्कूल बस हादसे पर मप्र के पूर्व सीएम कमलनाथ ने दुख जताते हुए घायल बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। पूर्व सीएम कमलनाथ ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट कर लिखा ‘मध्यप्रदेश के सागर जिले के राहतगढ़ में एक स्कूल बस के दुर्घटनाग्रस्त होने का बेहद दुखद समाचार मिला है। ईश्वर से सभी बच्चों के सकुशल होने की कामना करता हूँ। मैं सरकार से माँग करता हूँ कि सभी घायल बच्चों के समुचित इलाज की व्यवस्था हो।