पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उज्जैन में किया भगवान महाकाल के दर्शन। Uncategorized by mpeditor - August 14, 2023August 14, 20230 महाकाल से की प्रार्थना – मध्यप्रदेश को 50% कमीशन राज से मुक्ति दिलाएं उज्जैन – प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने भगवान महाकाल को लिखी अर्जी में प्रदेश को 50% कमीशन राज से मुक्ति दिलाने का आवाहन किया है।कमलनाथ ने लिखा है – भगवान श्री महाकाल के चरणों में इस अकिंचन का दंडवत प्रणाम।हे अविनाशी,मैं मध्य प्रदेश की समस्त दुखियारी प्रजा की ओर से आपसे अरज करता हूं कि मेरा मध्य प्रदेश भ्रष्टाचार के दलदल में डूबता जा रहा है। भ्रष्टाचार की जननी पार्टी (BJP) के 50% के कमीशन राज ने घोटालों में किसी को नहीं छोड़ा है।गर्भवती महिलाओं के पोषण आहार से लेकर प्रभु स्वयं आपके महाकाल लोक के निर्माण तक में भ्रष्टाचार हुआ है। पूरी प्रजा इस कमीशन राज से त्राहि-त्राहि कर रही है। जो इस अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाता है, उस पर झूठे मुकदमे डाल दिए जाते हैं और हर तरह से प्रताड़ित किया जाता है।आप मध्य प्रदेश की प्रजा को इस भ्रष्ट राज से मुक्ति दिलाएं, अपराधियों को दंड दें और समस्त प्रजा का कल्याण करें। आसुतोष तुम्ह अवढर दानी।आरति हरहु दीन जनु जानी।। आपका चरण सेवक कमलनाथ