You are here
Home > Uncategorized > बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिले

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिले

संविधान के खिलाफ बताया

नई दिल्ली – बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को एक बार फिर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिले। एक महीने में दोनों मुख्यमंत्रियों की यह दूसरी मुलाकात है। इससे पहले 12 अप्रैल को दोनों मिले थे। नीतीश के साथ बिहार के डिप्टी CM और RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी भी थे।
नीतीश ने अफसरों के ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर केंद्र के अध्यादेश को संविधान के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा- एक चुनी हुई सरकार को दी गई शक्तियां कैसे छीनी जा सकती हैं? यह संविधान के खिलाफ है। हम अरविंद केजरीवाल के साथ खड़े हैं। हम देश के सभी विपक्षी दलों को एक साथ लाने की कोशिश कर रहे हैं।
केजरीवाल ने कहा- केंद्र सरकार इस अध्यादेश को कानून बनाने के लिए राज्यसभा में लाती है तो विपक्ष हमारा साथ दे। विपक्ष एक साथ होगा तो 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा खत्म हो जाएगी। उन्होंने कहा कि इस अध्यादेश के विरोध में वे देशभर की विपक्षी पार्टियों से मिलकर समर्थन मांगेंगे। 23 मई को वे कोलकाता में ममता बनर्जी से मिलेंगे। 24 मई को मुंबई में उद्धव ठाकरे और 25 मई को मुंबई में ही शरद पवार से मिलेंगे। इसके बाद वे अन्य विपक्षी दलों से सिलसिलेवार मुलाकात करेंगे।

Top