You are here
Home > Uncategorized > मणिपुर में फिर हिंसा, फायरिंग में 2 लोगों की मौत, दोनों कुकी समुदाय के

मणिपुर में फिर हिंसा, फायरिंग में 2 लोगों की मौत, दोनों कुकी समुदाय के

लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद पहली घटना

इम्फाल – मणिपुर में 11 महीने (पिछले साल मई से) उपद्रव जारी है। शनिवार (13 अप्रैल) को एक बार फिर हुई हिंसा में दो लोगों की मौत हो गई। पूर्वी इम्फाल और कांगपोकपी जिले के बीच मोइरंगपुरेल इलाके में हथियारबंद दो समूहों के बीच गोलीबारी हुई।बताया गया है कि जिन लोगों की मौत हुई, वे दोनों कुकी समुदाय से हैं। मरने वालों के नाम कम्मिनलाल लुफेंग (23), कामलेंगसैट लुंकिम (22) दोनों की कांगपोकपी जिले के रहने वाले थे।
लोकसभा चुनाव 2024 के चलते आचार संहिता लागू है, लेकिन बीते दो दिन से मणिपुर में अलग-अलग इलाकों में गोलीबारी हुई।
घटना सामने आने के बाद पूरे इलाके में सुरक्षाबल तैनात कर दिए गए हैं। जवानों की टुकड़ियां इलाकों में सर्चिंग भी कर रही हैं। लोकसभा चुनाव के चलते मणिपुर में एक्ट्रा सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं। कुकी समुदाय के दो लोगों की हत्या के विरोध में कमेटी ऑन ट्राइबल यूनिटी (CoTU) ने कांगपोकपी जिले में 13 अप्रैल की मध्यरात्रि से 14 अप्रैल की मध्यरात्रि तक 24 घंटे का पूर्ण शटडाउन घोषित किया है। CoTU का दावा है कि 12 अप्रैल को शांतिपुर में भी कुकी समुदाय के एक व्यक्ति की मैतेई समुदाय के लोगों ने हत्या कर दी थी।

Top