एडीबी ने भारत की आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को 7 फीसदी पर रखा बरकरार business by mpeditor - December 14, 2022December 14, 20220 नई दिल्ली। अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर सरकार को राहत देने वाली खबर है। एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान 7 फीसदी पर बरकरार रखा है। हालांकि, एडीबी ने एशिया की विकास की रफ्तार पहले के मुकाबले कुछ कमजोर रहने का अनुमान जताया है। एडीबी ने बुधवार को जारी ताजा रिपोर्ट में कहा कि वैश्विक स्तर पर प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था 7 फीसदी की दर से वृद्धि करेगी, जिसकी वजह उसकी मजबूत घरेलू बुनियाद है। एडीबी ने चालू वित्त वर्ष (अप्रैल 2022 से मार्च 2023) के लिए आर्थिक वृद्धि दर 7 फीसदी का अनुमान जताया है। एडीबी का ये ताजा अनुमान सितंबर के समान ही है। एशियाई विकास बैंक ने