अमृत काल के सपनों को पूरा करने में भारत की श्रम शक्ति अहम भूमिका निभाएगी : प्रधानमंत्री मोदी Nation by mpeditor - August 25, 2022August 25, 20220 नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को जोर देकर कहा कि अमृत काल में एक विकसित राष्ट्र के निर्माण के भारत के सपनों और आकांक्षाओं को साकार करने में भारत की श्रम शक्ति की बहुत बड़ी भूमिका है और इसी सोच के साथ देश संगठित और असंगठित क्षेत्र के करोड़ों श्रमिकों के लिए लगातार काम कर रहा है। प्रधानमंत्री आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के श्रम मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव और रामेश्वर तेली तथा राज्यों के श्रम मंत्री उपस्थित थे। दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन आंध्रप्रदेश के तिरुपति में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है। सम्मेलन को सम्बोधित करते