न रहेगा बांस न बजेगी बांसुरी’’ की तर्ज पर भाजपा ने अपनों को भी नहीं छोड़ा: के.के. मिश्रा Politics by mpeditor - January 7, 2023January 7, 20230 भोपाल। प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष के.के. मिश्रा ने भाजपा पर आपराधिक मानसिकता से ग्रसित होने का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राजधानी भोपाल के बेशकीमती इलाके ई-2 अरेरा कॉलोनी स्थित मजबूत पार्टी मुख्यालय दीनदयाल उपाध्याय भवन को बुलडोजर से ध्वस्त कर वहां 10 मंजिली इमारत बनाना न केवल राष्ट्रीय हानि है, बल्कि वहां काबिज़ दुकानदारों को बेसमेंट में जिस तरह प्रायोजित आग लगवा कर उन्हें भयाक्रांत कर विवशतावश, बेदखल करने का वातावरण निर्मित किया जा रहा है, वह भाजपा के तालिबानी चरित्र को दिखा रहा है। मिश्रा ने कहा कि 27 साल पहले निर्मित इस मजबूत भवन को भोपाल नगर पालिक निगम ने कभी भी जर्जर व जानलेवा घोषित नहीं किया है। बताया जा रहा है कि करीब
एक भ्रष्ट मुख्यमंत्री का भ्रष्टाचार के खिलाफ बयान भी एक भ्रष्टाचार है: के.के. मिश्रा Politics by mpeditor - December 23, 2022December 23, 20220 भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी तमाम नैतिक मर्यादाओं को लांघते हुये विपक्ष पर ऊल-जलूल आरोप लगाकर सुर्खियां बटोरना चाहते हैं। मुख्यमंत्री कहते हैं कि कांग्रेस शासनकाल में वल्लभ भवन दलालों का अड्डा बन गया था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जो मध्यप्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश में भ्रष्टाचार का पर्याय बन चुके है, उनके मुँह से भ्रष्टाचार के खिलाफ बोले गये शब्द उनके बनावटी चरित्र को दर्शाते हैं। पूरा देश जानता है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के ओएसडी किस तरह से उनके लिये दलाली में संलिप्त हैं। वर्ष 2013 में कई जगह आयकर ने छापे मारे थे, जिसमें कम्प्यूटर की जांच में यह जानकारी मिली थी कि 12 और 29 नवंबर 2013 को मुख्यमंत्री शिवराज के ओएसडी ने गुजरात
मुख्यमंत्री शिवराज का चीनी कम्युनिस्ट पार्टी शासित सरकार से गहरे-नजदीकी संबंध, जांच क्यों नहीं ? : के.के. मिश्रा MP by mpeditor - December 14, 2022December 14, 20220 भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के अध्यक्ष के.के. मिश्रा ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित महत्वपूर्ण पत्रकार वार्ता में अरूणाचल प्रदेश के तवांग में 300 से अधिक चीनी सैनिकों द्वारा 17000 फीट ऊंची चोटी पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किये जाने की घटना पर भारतीय सेना को धन्यवाद और बधाई देते हुये भाजपा, आरएसएस और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी व उसकी सरकार से गहरे-नजदीकी संबंधों की सूक्ष्म जांच कराये जाने की मांग की है। क्योंकि यह मामला देश की अस्मिता, आंतरिक सुरक्षा और कथित आर्थिक लेनदेन से जुड़ा हुआ है। इन स्थितियों में भाजपा की कथित देशभक्ति, छद्म राष्ट्रवाद और सरहदों पर अपनी जान की बाजी लगाने वाले भारतीय सेना
उच्चतम न्यायालय के निर्देश के बावजूद दिव्यांग बच्चों के भविष्य केसाथ खिलवाड़ कर रही है सरकार: के.के. मिश्रा News by mpeditor - September 25, 2022September 25, 20220 भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष के.के. मिश्रा ने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा प्रदेश भर के दिव्यांग बच्चों को उचित शिक्षा मुहैया न कराये जाने पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार दिव्यांग बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है, उनको शिक्षा देने के नाम पर स्कूलों में एक भी विशेष शिक्षक की भर्ती न कर महज घोषणा कर इतिश्री कर अपने थोथे गाल बजा रही है। श्री मिश्रा ने कहा कि दिव्यांग बच्चों को उचित शिक्षा और उनके अधिकारों के लिए वर्ष 1995 में पीडब्लूडी एक्ट बनाया गया था, जिसे बाद में वर्ष 2016 में संशोधित कर आरपीडब्लूडी लागू किया गया, जिसके तहत कक्षा एक से बारहवीं तक के दिव्यांग बच्चे शिक्षा विभाग द्वारा जिसमें