शिवराज से मिले कमलनाथ और नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह MP by mpeditor - November 5, 2022November 5, 20220 भोपाल। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 20 नवंबर को मध्य प्रदेश में पहुंच रही है। इससे पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से उनके निवास पर मुलाक़ात की। इस मुलाक़ात में उनके साथ में नेता प्रतिपक्ष डॉ.गोविन्द सिंह भी थे। इस दौरान उन्होंने यात्रा को लेकर सीएम से चर्चा की। तीनों नेताओं की बैठक करीब 40 मिनट तक चली है। बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने भी निर्णय लिया और दोनों नेताओं को यात्रा को लेकर आश्वासन दिया। मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा पहुंचने वाली हैं। जिसके लिए मध्य प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने कमर कस ली हैं। इसी सिलसिले में आज मध्यप्रदेश पीसीसी चीफ कमलनाथ और नेता प्रतिपक्ष ने भारत जोड़ो यात्रा