मध्य प्रदेश में कोरोना का एक नया मामला Health by mpeditor - November 30, 2022November 30, 20220 भोपाल। मध्यप्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना का एक नया मामला सामने आया है। इसके बाद यहां संक्रमितों की कुल संख्या 10 लाख 54 हजार 899 हो गई है। हालांकि, राहत की बात है कि राज्य में लगातार 27वें दिन कोरोना से कोई मौत नहीं हुई। यहां मृतकों की कुल संख्या 10,776 है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार देर शाम जारी कोविड-19 बुलेटिन में दी गई। एक दिन पहले भी राज्य में कोरोना का एक नया मामला सामने आया था। कोविड-19 बुलेटिन के अनुसार, आज प्रदेशभर में 1,564 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें एक पाजिटिव और शेष सेम्पल निगेटिव पाए गए, जबकि 20 सेम्पल रिजक्ट हुए। पाजिटिव प्रकरणों का प्रतिशत (संक्रमण की दर) 0.06 रहा। नया
मप्र में शुरू हुई हाड कंपाने वाली ठंड, भोपाल में सुबह 8.30 बजे के बाद खुलेंगे स्कूल MP by mpeditor - November 26, 2022November 26, 20220 भोपाल। देश के पहाड़ी इलाकों में हो रही भारी बर्फबारी का असर मध्य प्रदेश में भी देखने को मिल रहा है। यहां हाड कंपाने वाली ठंड शुरू हो गई। जबलपुर और इंदौर के बाद अब भोपाल में बढ़ती ठंड को देखते हुए सभी स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है। यहां अब स्कूल सुबह 8:30 बजे के बाद खुलेंगे। कलेक्टर अविनाश लवानिया ने शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। कलेक्टर लवानिया द्वारा आदेश जारी किए गए हैं कि भोपाल जिले में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय, आई.सी.एस.ई एवं सी.बी. एस.ई. से संबद्ध शालाओं के लिए सुबह 8:30 बजे के बाद ही संचालित होंगे। भोपाल जिले में शीत ऋतु में तापमान के लगातार गिरावट एवं शीतलहर के कारण
मप्र में भारत जोड़ो यात्रा में परिवार के साथ प्रियंका गांधी वाड्रा भी हुईं शामिल Politics by mpeditor - November 24, 2022November 24, 20220 खंडवा। मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा गुरुवार को सुबह करीब छह बजे खंडवा जिले के ग्राम बोरगांव बुजुर्ग से शुरू हुई। यात्रा में राहुल गांधी के साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा भी कदम ताल करते हुए चल रही हैं। यात्रा में प्रियंका के बेटे रेहान और पति राबर्ट वाड्रा भी शामिल हैं। राजस्थान के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट भी यात्रा में शामिल हुए हैं। भारत जोड़ो यात्रा का मध्य प्रदेश में गुरुवार को दूसरा दिन है। ग्राम बोरगांव बुजुर्ग से शुरू होकर यात्रा करीब आठ किलोमीटर चलकर सुबह आठ बजे ग्राम कुमठी पहुंची। यहां गुरुकृपा फैमिली रेस्टारेंट पर राहुल गांधी समेत सभी लोगों ने चाय-नाश्ता किया। यहां हरदा जिले के पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंच लगाकर यात्रा
मप्र में मिले कोरोना के दो नये मामले Health by mpeditor - November 24, 2022November 24, 20220 भोपाल। मध्यप्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना के दो नये मामले सामने आया है, जबकि तीन मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए हैं। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 10 लाख 54 हजार 891 हो गई है। हालांकि, राहत की बात है कि राज्य में लगातार 21वें दिन कोरोना से कोई मौत नहीं हुई। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार देर शाम जारी कोविड-19 बुलेटिन में दी गई। एक दिन पहले राज्य में कोरोना के नये मामले शून्य रहे थे। कोविड-19 बुलेटिन के अनुसार, बुधवार को प्रदेशभर में 2,989 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें दो पॉजिटिव और 2,987 सेम्पल निगेटिव पाए गए, जबकि 15 सेम्पल रिजेक्ट हुए। पॉजिटिव प्रकरणों का प्रतिशत (संक्रमण की दर) 0.06
मप्र में मिला कोरोना का एक नया मामला Health by mpeditor - November 21, 2022November 21, 20220 भोपाल। मध्यप्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना का एक नया मामला सामने आया है, जबकि छह मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए हैं। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 10 लाख 54 हजार 889 हो गई है। हालांकि राहत की बात है कि राज्य में लगातार 18वें दिन कोरोना से कोई मौत नहीं हुई। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार देर शाम जारी कोविड-19 बुलेटिन में दी गई। एक दिन पहले राज्य में कोरोना के नये मामले शून्य रहे थे। कोविड-19 बुलेटिन के अनुसार, आज प्रदेशभर में 2,902 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें एक पॉजिटिव और 2,901 सेम्पल निगेटिव पाए गए, जबकि 25 सेम्पल रिजेक्ट हुए। पॉजिटिव प्रकरणों का प्रतिशत (संक्रमण की दर) 0.3 रहा।
मप्र में मिले कोरोना के 10 नए मामले Health by mpeditor - November 12, 2022November 12, 20220 भोपाल। मध्यप्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 10 नये मामले सामने आए हैं, जबकि सात मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए हैं। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 10 लाख 54 हजार 858 हो गई है। हालांकि राहत की बात है कि राज्य में लगातार नौवें दिन कोरोना से कोई मौत नहीं हुई। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार देर शाम जारी कोविड-19 बुलेटिन में दी गई। एक दिन पहले राज्य में 12 नये संक्रमित मिले थे। कोविड-19 बुलेटिन के अनुसार, आज प्रदेशभर में 3,692 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें 10 पॉजिटिव और 3,682 सेम्पल निगेटिव पाए गए, जबकि 45 सेम्पल रिजेक्ट हुए। पॉजिटिव प्रकरणों का प्रतिशत (संक्रमण की दर) 0.2 रहा। नये मामलों
मप्र में मिले कोरोना के पांच नए मामले Health by mpeditor - November 10, 2022November 10, 20220 भोपाल। मध्यप्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के पांच नये मामले सामने आए हैं, जबकि आठ मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए हैं। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 10 लाख 54 हजार 836 हो गई है। हालांकि राहत की बात है कि राज्य में लगातार सातवें दिन कोरोना से कोई मौत नहीं हुई। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार देर शाम जारी कोविड-19 बुलेटिन में दी गई। एक दिन पहले राज्य में सात नये संक्रमित मिले थे। कोविड-19 बुलेटिन के अनुसार, आज प्रदेशभर में 3,076 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें पांच पॉजिटिव और 3,071 सेम्पल निगेटिव पाए गए, जबकि सात सेम्पल रिजेक्ट हुए। पॉजिटिव प्रकरणों का प्रतिशत (संक्रमण की दर) 0.1 रहा। नये मामलों
मप्र में मिले कोरोना के पांच नए मामले Health by mpeditor - November 8, 2022November 8, 20220 भोपाल। मध्यप्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के पांच नये मामले सामने आए हैं, जबकि 12 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए हैं। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 10 लाख 54 हजार 824 हो गई है। हालांकि राहत की बात है कि राज्य में लगातार पांचवें दिन कोरोना से कोई मौत नहीं हुई। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोमवार देर शाम जारी कोविड-19 बुलेटिन में दी गई। एक दिन पहले राज्य में 14 नये संक्रमित मिले थे। कोविड-19 बुलेटिन के अनुसार, आज प्रदेशभर में 3,258 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें पांच पॉजिटिव और 3,253 सेम्पल निगेटिव पाए गए, जबकि 15 सेम्पल रिजेक्ट हुए। पॉजिटिव प्रकरणों का प्रतिशत (संक्रमण की दर) 0.1 रहा। नये मामलों
मप्र में मिले कोरोना के चार नये मामले Health by mpeditor - October 28, 2022October 28, 20220 भोपाल। मध्यप्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के चार नये मामले सामने आए हैं, जबकि 23 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए हैं। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 10 लाख 54 हजार 709 हो गई है। हालांकि, राहत की बात है कि यहां कोरोना से लगातार 13वें दिन कोई मौत नहीं हुई। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा गुरुवार देर शाम जारी कोविड-19 बुलेटिन में दी गई। एक दिन पहले राज्य में 11 नये संक्रमित मिले थे। कोविड-19 बुलेटिन के अनुसार, आज प्रदेशभर में 1,650 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें चार पॉजिटिव और 1,646 सेम्पल निगेटिव पाए गए, जबकि 12 सेम्पल रिजेक्ट हुए। पॉजिटिव प्रकरणों का प्रतिशत (संक्रमण की दर) 0.2 रहा। नये मामलों में
कांग्रेस संचालन समिति में मप्र से दिग्विजय सिंह शामिल Politics by mpeditor - October 27, 2022October 27, 20220 भोपाल। कांग्रेस के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद बुधवार को संचालन समिति का गठन किया। इसमें मध्य प्रदेश से पूर्व मुख्यमंत्री एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को शामिल किया गया है। उल्लेखनीय है कि दिग्विजय सिंह पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की आयोजन समिति के अध्यक्ष हैं। पार्टी ने इसके पहले उन्हें को भाजपा सरकार को घेरने के लिए किए जाने वाले आंदोलन की रूपरेखा तय करने वाली समिति का अध्यक्ष बनाया था। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने भी उन्हें कार्यकर्ताओं को अनावश्यक प्रताड़ित किए जाने वाले मामलों को देखने वाली समिति की जिम्मेदारी सौंपी है।