मप्र के हर क्षेत्र में देखा जा सकेगा सूर्य ग्रहण, शाम 4.26 बजे होगी शुरुआत MP by mpeditor - October 25, 2022October 25, 20220 भोपाल। कार्तिक मास की अमावस्या पर मंगलवार को सूर्य ग्रहण लगने वाला है। इसके चलते देशभर में दीपावली का पर्व एक दिन पहले ही मना लिया गया। यह साल का अंतिम सूर्य ग्रहण है, जो मध्य प्रदेश के हर क्षेत्र से देखा जा सकेगा। प्रदेश में इसकी शुरुआत शाम 4:26 बजे से होगी और यह सूर्यास्त के बाद समाप्त होगा। राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि प्रदेश में ग्रहण शुरुआत में तो नजर आएगा, लेकिन सूर्यास्त होने के कारण पूरा नजारा नहीं दिखेगा। अगर इस बार यह घटना देखने से चूक जाते हैं, तो फिर पांच साल का इंतजार करना पड़ेगा। भारत में अगला सूर्य ग्रहण करीब 5 साल बाद यानी 2 अगस्त 2027 में नजर आएगा।
मप्र के रीवा में बस-ट्रक की टक्कर, 15 लोगों की मौत MP by mpeditor - October 22, 2022October 22, 20220 रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा जिला मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूर सोहागी पहाड़ी पर शुक्रवार देर रात हुआ। यहां एक बस और ट्रक (ट्रेलर) के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में करीब 40 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। बस हैदराबाद से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जा रही थी। इसमें 55 से ज्यादा लोग सवार थे। मरने वालों में ज्यादातर लोग उत्तर प्रदेश के बताए जा रहे हैं। सभी मजदूर हैं, जो दीपावली मनाने के लिए अपने घर लौट रहे थे।पुलिस से मिली
मप्र में कोरोना के 21 नये मामले दर्ज Health by mpeditor - October 21, 2022October 21, 20220 भोपाल। मध्यप्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना के 21 नये मामले सामने आए हैं, जबकि 16 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए हैं। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 10 लाख 54 हजार 627 हो गई है। हालांकि, राहत की बात है कि यहां कोरोना से लगातार छठवें दिन कोई मौत नहीं हुई। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा गुरुवार देर शाम जारी कोविड-19 बुलेटिन में दी गई। एक दिन पहले राज्य में 15 नये संक्रमित मिले थे।कोविड-19 बुलेटिन के अनुसार गुरुवार को प्रदेशभर में 3,565 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें 21 पॉजिटिव और 3,544 सेम्पल निगेटिव पाए गए, जबकि 29 सेम्पल रिजेक्ट हुए। पॉजिटिव प्रकरणों का प्रतिशत (संक्रमण की दर) 0.5 रहा। नये मामलों
मध्य प्रदेश से गुरुवार को विदा हो जाएगा मानसून, दो दिन बाद दस्तक दे सकती है ठण्ड MP by mpeditor - October 12, 2022October 12, 20220 भोपाल। मध्य प्रदेश के पश्चिम-पूर्व में आज (बुधवार को) आखरी बार बारिश की सम्भावना है। अब मानसूनी हवाएं टर्न ले रही हैं। वे भारत में पूर्वी दिशा से आकर दक्षिण राज्यों से होते हुए महाराष्ट्र से गुजरात को छूते हुए मध्य प्रदेश के पश्चिम-दक्षिण से होकर उत्तर-पूर्व की ओर बह रहीं हैं। इसके साथ ही गुरुवार से मानसून विदा हो सकता है। वहीं भारत के उत्तर में बफऱ्बारी की सम्भावना के चलते दो दिन बाद से ही मप्र में ठण्ड दस्तक दे सकता है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने जानकारी देते हुए बताया कि अलग अलग स्थानों पर अभी भी तीन मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं। वर्तमान में पंजाब पर हवा के ऊपरी भाग मेें एक चक्रवात बना हुआ है। केरल
मप्र में मिले कोरोना के 09 नये मामले Health by mpeditor - October 11, 2022October 11, 20220 भोपाल। मध्यप्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 09 नये मामले सामने आए हैं, जबकि 20 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए हैं। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 10 लाख 54 हजार 455 हो गई है। हालांकि, राहत की बात है कि राज्य में लगातार पांचवें दिन कोरोना से कोई मौत नहीं हुई। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोमवार देर शाम जारी कोविड-19 बुलेटिन में दी गई। एक दिन पहले राज्य में 21 नये संक्रमित मिले थे।कोविड-19 बुलेटिन के अनुसार, आज प्रदेशभर में 2,896 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें 09 पॉजिटिव और 2,887 सेम्पल निगेटिव पाए गए, जबकि 11 सेम्पल रिजेक्ट हुए। पॉजिटिव प्रकरणों का प्रतिशत (संक्रमण की दर) 0.3 रहा। नये मामलों
मप्र में रिमझिम बारिश ने दशहरे पर बिगाड़ी रावण दहन की तैयारियां weather by mpeditor - October 5, 2022October 5, 20220 भोपाल। मध्यप्रदेश में 10 दिन के ब्रेक के बाद मानसून का नया सिस्टम एक बार फिर एक्टिव हो गया है। मंगलवार की रात राजधानी भोपाल में जमकर बारिश हुई। इसके बाद बुधवार को भी भोपाल समेत प्रदेश के कई इलाकों में सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है। इससे भोपाल में रावण के पुतले भीग गए। बांसखेड़ी इलाके में कारीगरों को पुतले बस स्टॉप में रखना पड़े। रावण दहन के कार्यक्रम स्थलों पर पानी भर गया। जबलपुर में पुतलों को रेनकोट पहनाए गए हैं। दमोह में तो बारिश से पुतला भीग जाने और गिरने के कारण एक दिन पहले ही रावण दहन करना पड़ा। प्रदेश की दूसरे जिलों से भी रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों के भीगने की खबरें
मप्र में व्यापमं की तरह घोटाले जारी, कब होगी भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाईः कमलनाथ Politics by mpeditor - September 29, 2022September 29, 20220 भोपाल। मध्य प्रदेश में कथित घोटालों और सरकारी योजनाओं में गड़बड़ियों को लेकर कांग्रेस मुखर है और राज्य सरकार को लगातार घेरने की कोशिश में जुटी है। इसी क्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शिवराज सिंह चौहान सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रदेश में व्यापमं की तरह घोटाले जारी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से पूछा है कि भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई कब होगी?कमलनाथ ने गुरुवार को ट्वीट करते हुए राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में व्यापमं की तरह घोटाले जारी…, हर योजना में भ्रष्टाचार, हर काम में फ़र्ज़ीवाडा..., हाईकोर्ट ने अब नर्सिंग कालेजों की गड़बड़ियों की जाँच सीबीआई को सौंपी…, नर्सिंग कालेजों की संबद्धता व मान्यता के
मप्र में मिले कोरोना के सात नये मामले Health by mpeditor - September 28, 2022September 28, 20220 भोपाल। मध्यप्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के सात नये मामले सामने आए हैं, जबकि 23 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए हैं। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 10 लाख 54 हजार 252 हो गई है। हालांकि, राहत की बात है कि राज्य में लगातार 12वें दिन कोरोना से कोई मौत नहीं हुई। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार देर शाम जारी कोविड-19 बुलेटिन में दी गई। एक दिन पहले राज्य में 18 नये संक्रमित मिले थे। कोविड-19 बुलेटिन के अनुसार, आज प्रदेशभर में 2,593 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें 07 पॉजिटिव और 2,586 सेम्पल निगेटिव पाए गए, जबकि 08 सेम्पल रिजेक्ट हुए। पॉजिटिव प्रकरणों का प्रतिशत (संक्रमण की दर) 0.2 रहा। नये मामलों
मप्र में मिले कोरोना के 18 नये मामले Health by mpeditor - September 27, 2022September 27, 20220 भोपाल। मध्यप्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 18 नये मामले सामने आए हैं, जबकि 20 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए हैं। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 10 लाख 54 हजार 245 हो गई है। हालांकि, राहत की बात है कि राज्य में लगातार 11वें दिन कोरोना से कोई मौत नहीं हुई। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोमवार देर शाम जारी कोविड-19 बुलेटिन में दी गई। एक दिन पहले राज्य में 23 नये संक्रमित मिले थे। कोविड-19 बुलेटिन के अनुसार, आज प्रदेशभर में 3,898 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें 18 पॉजिटिव और 3,880 सेम्पल निगेटिव पाए गए, जबकि 20 सेम्पल रिजेक्ट हुए। पॉजिटिव प्रकरणों का प्रतिशत (संक्रमण की दर) 0.4 रहा। नये मामलों
मप्र में मिले कोरोना के 25 नये मामले Health by mpeditor - September 25, 2022September 25, 20220 भोपाल। मध्यप्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 25 नये मामले सामने आए हैं, जबकि 24 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए हैं। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 10 लाख 54 हजार 204 हो गई है। हालांकि, राहत की बात है कि राज्य में लगातार नौवें दिन कोरोना से कोई मौत नहीं हुई। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार देर शाम जारी कोविड-19 बुलेटिन में दी गई। एक दिन पहले राज्य में 17 नये संक्रमित मिले थे। कोविड-19 बुलेटिन के अनुसार, आज प्रदेशभर में 4,209 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें 25 पॉजिटिव और 4,184 सेम्पल निगेटिव पाए गए, जबकि 62 सेम्पल रिजेक्ट हुए। पॉजिटिव प्रकरणों का प्रतिशत (संक्रमण की दर) 0.5 रहा। नये मामलों