बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, अगले 24 घंटों में चल सकती है शीतलहर MP by mpeditor - January 17, 2023January 17, 20230 भोपाल। उत्तरी बर्फीली हवाओं के चलते मध्यप्रदेश में फिर कड़ाके की सर्दी पड़ने लगी है। पिछले 24 घंटों में 24 जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 18 जनवरी तक प्रदेश में कड़ाके की सर्दी बनी रहेगी। अगले 24 घंटों में प्रदेश के 15 जिलों में तीव्र शीतलहर लहर चलने का अनुमान है।उत्तर के पहाड़ी इलाकों में पश्चिमी विक्षोम की सक्रियता के चलते हो रही तेज बर्फवारी का असर प्रदेश के कई हिस्सों में देखने को मिल रहा है। लगभग डेढ़ दशक बाद प्रदेश में मकर संक्रांति या 15 जनवरी के बाद इतनी कड़ाके की ठंड के हालात बने हैं। इसके चलते रविवार रात व सोमवार दिन में उमरिया, रतलाम, रायसेन,