पुरानी पेंशन की मांग को लेकर उपवास करेंगे शासकीय कर्मचारी News by mpeditor - October 2, 2022October 2, 20220 भोपाल। पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा रविवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर एक बार फिर उठेगा। भोपाल समेत प्रदेशभर में 30 से ज्यादा कर्मचारी संगठन गांधी प्रतिमा के पास धरने पर बैठकर उपवास करेंगे और मांगों का आवेदन भेंट करेंगे। साथ में प्रमोशन, परमानेंट, डीए के एरियर्स और मेडिकल इंश्योरेंस की मांग भी करेंगे।कर्मचारियों के इस आंदोलन को लेकर मध्यप्रदेश अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की बड़ी मीटिंग शनिवार को राजधानी भोपाल में हुई थी। इसी बैठक में आंदोलन की रणनीति बनाई गई। निर्णय लिया कि दो अक्टूबर को सभी जिलों में कर्मचारी एक ही समय पर एक साथ महात्मा गांधी की प्रतिमा के समीप दोपहर 12 से 2 बजे के बीच उपवास पर बैठेंगे। कर्मचारी अपनी न्यायोचित मांगों से संबंधित
कांग्रेस सरकार बनते ही मध्य प्रदेश में लागू होगी पुरानी पेंशन: कमलनाथ Politics by mpeditor - September 23, 2022September 23, 20220 भोपाल/ बालाघाट। मध्य प्रदेश में 12 महीने बाद कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी और सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल कर दी जाएगी। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बालाघाट के बारासिवनी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही। कमलनाथ ने कहा कि भारत की संस्कृति समाज को जोडऩे की संस्कृति है। हम दिल जोड़ते हैं, रिश्ते जोड़ते हैं, परंपरा जोड़ते हैं और हर व्यक्ति को जोड़ते हैं, लेकिन आज भारत की संस्कृति पर हमला हो रहा है। बाबा साहब अंबेडकर ने हमें दुनिया का सबसे अच्छा संविधान दिया लेकिन आज बाबासाहेब के बनाए संविधान पर हमला हो रहा है। कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सरकार ने अपने 18 साल
कमलनाथ का बड़ा दांव, सरकार बनते ही पुरानी पेंशन बहाली का किया ऐलान Politics by mpeditor - September 21, 2022September 21, 20220 भोपाल। मध्य प्रदेश के राजनीतिक दल चुनावी मोड में आ गए हैं और तैयारी में जुट गए हैं। अगले साल 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा और कांग्रेस अपने अपने दाव लगाने में जुट गए हैं। वहीं इस बीच पूर्व सीएम और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने बुधवार को ट्वीट में लिखा है कि अगर अगले साल होने वाले चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनती है तो राज्य में पुरानी पेंशन योजना लागू की जाएगी। बता दें कि प्रदेश के सरकारी कर्मचारी पिछले काफी समय से पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। आगामी 2 अक्टूबर को भी कर्मचारियों ने बड़ा आंदोलन करने का ऐलान